अनूप जलोटा ने ‘बिग बॉस’ से बाहर होते ही दिखाए तेवर , बोले- हमारे बीच फिजिकल नहीं, बल्कि म्यूजिकल रिश्ता

Summary :

रिएलिटी शो बिग बॉस 12 में आज से नए हफ्ते की शुरूआत होने जा रही है। इससे पहले रविवार को वीकेंड का वार एपिसोड में सीजन का सबसे बड़ा ट्विस्ट देखने

रिएलिटी शो बिग बॉस 12 में आज से नए हफ्ते की शुरूआत होने जा रही है। इससे पहले रविवार को वीकेंड का वार एपिसोड में सीजन का सबसे बड़ा ट्विस्ट देखने को अब मिला है। इस ट्विस्ट की वजह कोई और नहीं बल्कि सीजन की शुरूआत से सुर्खियों में बने हुए अनूप जलोटा बिग बॉस के घर से बेघर हो गए है। डबल इविक्शन के कारण अनूप जलोटा के अलावा सबा खान को भी सबसे कम वोट मिलने के चलते घर से बाहर जाना पड़ा।

अनूप जलोटा ने घर से बेघर होते ही दिखाए अपने तेवर

बिग बॉस के घर से बेघर होते ही अनूप जलोटा ने शो से जुड़े हुए कई राजो से अब पर्दा उठाना शुरू कर दिया है। सबसे पहले जसलीन के साथ अपने रिश्ते पर सफाई देते हुए अनूप जलोटा ने कहा कि उनके और जसलीन के बीच केवल गुरु और शिष्या का रिश्ता है।

”मेरे और जसलीन के बीच में सिर्फ गुरु और शिष्या का रिश्ता है। जसलीन का मेरे पास फोन आया कि उसे मेरे साथ विचित्र जोड़ी के रूप में शो में हिस्सा लेना है। पहले तो मैंने ना कहा, फिर सोचा कि चलते हैं। मुझे पता था कि हमारे रिश्ते को लेकर सवाल उठाएंगे, पर मुझे यकीन है मैं सब साफ कर दूंगा’।

अनूप जलोटा ने  आगे बताया, ”मेरे और जसलीन के बीच कोई फिजिकल संबंध नहीं है बल्कि म्यूजिकल रिलेशन है। मैं सूफी संगीतकार हूं जो कि शरीर से ऊपर उठ चुका होता है। मेरा इस रिश्ते को आगे बढ़ाने का भी कोई इरादा नहीं है।जसलीन के पिता भी मेरे अच्छे दोस्त हैं और मैंने उन्हें भी सब बता दिया है।”

मेकर्स ने किया प्लान

अनूप जलोटा ने बातचीत में कहा- 15 सितंबर को जब मैं प्रीमियर में पहुंचा तो मैंने शो में बताया कि जसलीन मेरी स्टूडेंट हैं। लेकिन, जसलीन ने आकर कहा कि हम दोनों रिलेशनशिप में है। ये सुनकर मैं चौंक गया।

अनूप कहते हैं- शायद छह दिन पहले जसलीन को बुलाकर मेकर्स ने उनसे कहा होगा कि गुरु-शिष्य रिलेशन से हमारा शो चलेगा नहीं। ऐसे में आप एक अलग कहानी बताओ। उन्होंने जसलीन को समझाया होगा कि आप कहें कि हम दोनों रिलेशनशिप में है। जसलीन ने प्रीमियर में यही बोला।

Desk Team