क्या जसलीन मथारू को अकेला छोड़ घर से बेघर हो जाएंगे अनूप जलोटा,इस पोस्टर से मचा बवाल

Summary :

बिग बॉस सीजन 12 में अनूप जलोटा ने अपनी जोड़ीदार जसलीन मथारू के साथ बिग बॉस में एंट्री करी थी। इस शो को शुरू हुए 10 दिन हो चुके हैं लेकिन अब तक जलोटा

बिग बॉस सीजन 12 में अनूप जलोटा ने अपनी जोड़ीदार जसलीन मथारू के साथ बिग बॉस में एंट्री करी थी। इस शो को शुरू हुए 10 दिन हो चुके हैं लेकिन अब तक जलोटा जी घर में कुछ खास करते हुए नहीं दिखे हैं। हालांकि घर के अंदर और बाहर उनके और जसलीन के रिश्तों को लेकर खूब मजाक उड़ाया जा रहा है। बता दें कि इसी बीच सोशल मीडिया पर एक पोस्टर वायरल हो रहा है जिसके अनुसार जलोटा जल्द ही घर से बेघर हो सकते हैं।

क्या अनूप जलोटा बिग बॉस सीजन 12 से जल्द ही आउट हो जाएंगे

अनूप जलोटा और जसलीन अभी तक बतौर जोड़ी घर के २ नॉमिनेशन में सुरक्षित हैं। लेकिन वहीं यह वायरल पोस्टर तो जलोटा के घर से बेघर होने का साफ-साफ इशारा दे रहा है। इस वायरल पोस्टर में लिखा है कि अनूप जलोटा का 27 अक्टूबर को अमेरिका के कैलिफोर्निया में कॉन्सर्ट है।

इसके चलते अनूप जलोटा को 27 अक्टूबर से पहले बिग बॉस शो से बाहर आना होगा। लेकिन अब यह सवाल उठ रहा है कि क्या अनूप जलोटा बिग बॉस सीजन 12 से जल्द ही आउट हो जाएंगे। वैसे तो अब यह बात कितनी सच है और कितनी नहीं इस बात का जबाव तो जल्द ही बिग बॉस में मिल जाएगा।

इसके साथ ही आपको यह भी बता दें कि बिग बॉस के घर में जाने से पहले एक मीडिया हाउस को अनूप जलोटा ने बताया था, ‘मैं एक महीने के लिए शो में रहना चाहूंगा। मेरे कई कॉन्सर्ट लाइन-अप हैं, इसल‍िए चाहूंगा ब‍िग बॉस मुझे जल्द बाहर आने की इजाजत दें।’ 

दरअसल बिग बॉस में कुछ एेसा हो हुआ है जिससे अनूप और जसलीन के रिश्ते में कड़वाहट आती नजर आ रही है। बिग बॉस के घर के कई प्रोमो जारी किए गए हैं जिसमें इसकी झलक देखने को मिलती है। सोमवार को आए एपिसोड में भी जसलीन और अनूप के बीच नोक-झोंक दिखी।

वही बता दें की बिग बॉस सीजन 12 ने नया मोड़ ले लिया है क्योंकि इसकी सबसे हिट जोड़ी के बीच दरार आ चुकी है। अब देखना होगा कि यह जोड़ी अपने आपको कैसे बचा पाएगी।

https://www.instagram.com/p/BoZeIhyH2Bq/?utm_source=ig_embed

Desk Team