सुशांत सुसाइड केस में पहली बार खुलकर बोले अनुपम खेर, कहा- आंख मूंदना कायरता की निशानी है

Summary :

दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस में फिलहाल मुंबई पुलिस से लेकर पटना पुलिस की जांच जारी है। सुशांत के खुदखुशी कर लेने के बाद से ही सोशल मीडिया पर बहस जारी है।

दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस में फिलहाल मुंबई पुलिस से लेकर पटना पुलिस की जांच जारी है। सुशांत के खुदखुशी कर लेने के बाद से ही सोशल मीडिया पर बहस जारी है। ऐसे में बॉलीवुड सेलेब्स भी सुशांत मामले में अपनी प्रतिक्रिया सामने रख रहे हैं। हाल ही में अभिनेता अनुपम खेर ने एक वीडियो शेयर करके अपनी बात सभी के आगे रखी है,वीडियो में अभिनेता कहते हुए नजर आये सुशांत की मृत्यु का किस्सा 14 जून से अब तक जहां पहुंचा है, इतने उतार-चढ़ाव के बाद तो इस पर ना बोलना आंख मूंदने वाली बात है।
अनुपम खेर ने किया वीडियो साझा 
इस वीडियो को अपने  ट्विटर अकाउंट पर शेयर करते हुए अनुपम खेर ने कहा बहुत दिनों तक मैंने नहीं बोला है या शायद बहुत से लोग नहीं बोलना चाह रहे क्योंकि समझ नहीं आ रहा कि क्या बोलें? लेकिन अब जो स्थिति एक नजर आ रही है, उसमें बिना किसी को दोष दिए हुए इतना तो हमारा फर्ज बनता है कि हम उसको एक लॉजिकल एंड तक लेकर जाएं। एक सह-कलाकार होने के नाते, एक इंसान होने के नाते। वह किसी का बेटा है, किसी का भाई है। हम सबने उसकी प्रशंसा की है और उसने बहुत अच्छा काम किया है। एक सह-कलाकार होने के नाते, एक को-ऐक्टर होने के नाते, एक इंसान होने के नाते, वह किसी का बेटा है, किसी का भाई है। हम सबने उसकी प्रशंसा की है और उसने बहुत अच्छा काम किया है।

अनुपम खेर ने आगे कहा इस वक्त चुप रहना, जरूरी नहीं है कि हमें किसी को क्रिटिसाइज करना है। उसकी मौत का एक लॉजिकल एंड बहुत जरूरी है। यह कैसे हो सकता है, इसमें कौन कसूरवार है, और कौन नहीं है, यह फैसला तो होना ही चाहिए। न केवल मेरा न उसके फैंस का 50 हजार थ्योरी हैं, हम उससे एग्री करें या ना करें, लेकिन जो कुछ भी हो रहा है उसका एक अंत तो होना ही चाहिए। 
बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून को मुंबई में बांद्रा स्थित घर पर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी। अब पुलिस इस मामले की जांच कर रही है और इस मामले में रिया चक्रवर्ती, संजना सांघी, मुकेश छाबड़ा, आदित्‍य चोपड़ा, संजय लीला भंसाली, शेखर कपूर, महेश भट्ट, रूमी जाफरी, अपूर्व मेहता जैसे बड़े नामों से पूछताछ कर चुकी है।
अनुपम आगे कहते हैं  उनके मां-बाप के साथ, उनके भाइयों के साथ बहनों या उसके रिश्तेदारों के साथ जो उसके न्याय के लिए गुहार लगा रहे हैं उन्हें तो हमें महसूस कराना चाहिए कि हम उनके साथ हैं। आंख मूंदना कायरता का निशानी है और कायर होना अच्छी बात नहीं है।
इन स्टार्स से भी हुई पूछताछ 
बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत के पिता केके सिंह ने अपने बेटे की मौत के मामले में ऐक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती के खिलाफ पटना एफआईआर दर्ज कराई है। उन्होंने अपनी एफआईआर में रिया पर सुशांत को घर पर कैद करने, धोखधड़ी करने, आत्महत्या के लिए उकसाने सहित कई आरोप लगाए हैं।

Desk Team