प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को लेबनान की राजधानी बेरूत में हुए भीषण विस्फोट में मारे गए लोगों के लिए शोक प्रकट किया है। प्रधानमंत्री कार्यालय ने मोदी के हवाले से ट्वीट कर कहा, ‘‘बेरूत में बड़े विस्फोट में हुए जान व माल के नुकसान से मैं स्तब्ध और दुखी हूं। हमारी प्रार्थनाएं शोक संतप्त परिवारों और घायलों के साथ हैं।’’ लेबनान की राजधानी बेरूत में मंगलवार को हुये विस्फोट में 70 से अधिक व्यक्तियों की मौत हो गई और 3000 अन्य लोग घायल हो गए।
Shocked and saddened by the large explosion in Beirut city leading to loss of life and property. Our thoughts and prayers are with the bereaved families and the injured: PM @narendramodi
— PMO India (@PMOIndia) August 5, 2020
कोरोना वायरस और आर्थिक संकट से जूझ रहे देश में विस्फोट के बाद एक नया संकट आ खड़ा हुआ है। विस्फोट के कई घंटे बाद भी एंबुलेंस घायलों को अस्पताल पहुंचा रही थीं। अस्पतालों में घायलों की भीड़ है। विस्फोट का कारण अभी पता नहीं चल पाया है लेकिन प्राथमिक रिपोर्टों के अनुसार आग के कारण बंदरगाह पर बने गोदाम में विस्फोट हो गया।


Download Android App
Download iOS App



