Karan-Drisha के रिसेप्शन पार्टी में Anupam kher को आये पुराने दिन याद, तस्वीरें शेयर करते हुए लिखी ऐसी बात…!

Summary :

हाल ही में सनी देओल के बेटे करण देओल ने अपनी लॉन्ग टाइम गर्ल फ्रेंड दृशा आचार्य संग शादी रचाई जिसके बाद उनके रिसेप्शन में पूरे बॉलीवुड ने शिरकत की उन्ही तस्वीरो को शेयर करते हुए अनुपम खेर ने केप्शन में कुछ अनोखी बातें भी कही।

हाल ही में 18 जून को सनी देओल के बेटे करण देओल ने अपनी दोस्त और प्रेमिका दृशा आचार्य संग शादी रचाई जिसके बाद पूरे बॉलीवुड के लिए एक रिसेप्शन पार्टी को भी होस्ट किया गया। इस रिसेप्शन पार्टी में भी बॉलीवुड के हर एक सितारे ने अपनी शिरकत से चार-चाँद लगाए। जहां एक ओर नयी पीढ़ी के कई कलाकार इस पार्टी में नज़र आये तो वही पुरानी पीढ़ी के भी कई दिग्गज अभिनेता इस नव विहाहित जोड़े को अपना आशीर्वाद देने पहुंचे थे। 
देखते ही देखते इस रिसेप्शन पार्टी की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रही हैं। जिसके बाद सोमवार को एक्टर अनुपम खेर ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर रिसेप्शन से तस्वीरें शेयर कीं, जिसमें सलमान खान, आमिर खान, धर्मेंद्र और सनी देओल नजर आ रहे हैं। 
करण और द्रिशा के रिसेप्शन में बॉलीवुड के कई सेलेब्स नजर आए थे। सलमान, आमिर,अनुपम खेर  के अलावा रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, शत्रुघ्न सिन्हा, प्रेम चोपड़ा, पूनम ढिल्लन,कपिल शर्मा ने भी यह फंक्शन अटेंड किया था। अनुपम खेर ने कुछ तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर की। 
पुराने दिनों को किया याद

एक तस्वीर में वह सनी और आमिर के साथ नजर आ रहे हैं तो अन्य तस्वीर में वह सनी, सलमान, आमिर और धर्मेंद्र के साथ दिख रहे हैं. इन तस्वीरों के साथ उन्होंने कैप्शन लिखा- ”क्लास ऑफ 90s. मोबाइल फोन्स और वैनिटी समय के पहले के एक्टर्स. जब हम कहानियां एक-दूसरे के साथ शेयर करते थे, जब हम मेक अप रूम शेयर करते थे. जब हम पेड़ों के पीछे, या खुले में या छाते के पीछे कपड़े बदलते थे और हंसते थे.”

अनुपम खेर ने करण और द्रिशा के साथ भी अपनी कुछ तस्वीरो को शेयर करते हुए दोनों को शादी की शुभकामनाएं दी हैं साथ ही अपने आशीर्वाद से भी नवाज़ा हैं। 
करण दृशा की शादी 
आपको बता दे की हाल ही में एक दूसरे को जन्मो-जनम के लिए कस्मे-वादे देने वाले दृशा और करण लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। दोनों के प्री-वेडिंग फंक्शन 15 जून से शुरू हो गए थे। 18 जून की दोपहर में दोनों शादी के बंधन में बंध गए थे। दृशा दुबई की ट्रैवल एजेंसी में एक मैनेजर है। तो वहीं करण ने साल 2019 में पल पल दिल के पास फिल्म से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था। उनकी अगली आने वाली फिल्म का नाम अपने 2 है। 

Desk Team