Anupam-Kirron Anniversary: बॉलीवुड के वर्सटाइल अभिनेता अनुपम खेर आज अपनी शादी की 40वीं सालगिरह मना रहे हैं। इस मौके पर उन्होंने अपनी पत्नी किरण खेर के लिए एक लंबा-चौड़ा दिल छू लेने वाला पोस्ट लिखा है। जबकि किरण खेर ने भी अनुपम को शादी की सालगिरह की मुबारकवाद देते हुए एक पोस्ट किया है। जानते हैं कपल ने किस तरह दी एक-दूसरे को शुभकामनाएं।
Anupam-Kirron Anniversary शेयर किया पोस्ट
View this post on Instagram
अनुपम खेर ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर किया। जिसमें उन्होंने किरण खेर को शादी की सालगिरह की बधाई दी और कहा कि डियर किरण 40वीं सालगिरह मुबारक हो। लगता है जैसे एक पूरी जिंदगी साथ बिता दी है, पहले 10 साल की दोस्ती और फिर 40 साल की शादी हमने मिलकर कई मुश्किलें झेली हैं। लेकिन हमेशा गरिमा समझदारी और प्यार से हर वक्त को पार किया है उन्होंने 21 पुराना किस्सा भी बताया कि जब किरण खेर बीमार थीं और उन्हें टीवी सीरीज आउटलैंडर बहुत पसंद था। अनुपम ने लंदन में अपने एजेंट की मदद से शो के लीड एक्टर्स से एक पर्सनल वीडियो मैसेज मंगवाया था। जो किरण को गेट वेल सून कह रहे थे। अनुपम ने वह वीडियो सालगिरह पर फिर शेयर करते हुए लिखा कि शायद आज भी यह वीडियो किरण के चेहरे पर मुस्कान ले आए।

किरण खेर ने भी अपने इंस्टाग्राम पर अनुपम खेर के लिए एक मैसेज लिखा है। उन्होंने बोला है कि शादी की सालगिरह मुबारक हो, मेरे सबसे अच्छे दोस्त और जीवनसाथी को। मेरी जिंदगी के सबसे अच्छे पल तुम्हारे साथ बीते है। हमने साथ में दुनिया देखी, खूब हंसी और हर लम्हे का आनंद लिया। भगवान तुम्हें हमेशा खुश रखे। बता दें, अनुपम और किरण की पहली मुलाकात चंडीगढ़ में हुई थी. जहां ये दोनों थिएटर से जुड़े थे।
अनुपम खेर और किरण खेर ने साल 1985 में शादी की थी। किरण की शादी पहले गौतम बेरी से हुई थी और 1981 में उनका एक बेटा सिकंदर हुआ था। हालांकि, बाद में किरण ने अनुपम से शादी कर ली।
अनुपम खेर वर्कफ्रंट
वर्कफ्रंट की बात करें तो अनुपम खेर आखिरी बार खुद की निर्देशित फिल्म ‘तन्वी द ग्रेट’ में नजर आए थे। यह फिल्म ऑटिज्म पर आधारित है, जिसमें एक ऑटिस्टिक लड़की तन्वी की कहानी को दिखाया गया है। फिल्म को क्रिटिक्स की मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली थी। लेकिन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म फ्लॉप हो गई थी। अब अनुपम खेर विवेक अग्निहोत्री की फिल्म ‘द बंगाल फाइल्स’ में नज आएंगे। वो इस फिल्म में महात्मा गांधी की भूमिका निभा रहे हैं।


Download Android App
Download iOS App




