Vaishno Devi Landslide: यात्रा मार्ग पर बड़ा भूस्खलन, 5 लोगों की मौत, 14 घायल

Summary :

 Vaishno Devi Landslide: जम्मू और कश्मीर में वैष्णो देवी मंदिर के रास्ते में स्थित अध्कारी गुफा मंदिर में इंद्रप्रस्थ भोजनालय के पास भूस्खलन हुआ। इस हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई है और 14 लोग घायल हो गए है। श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने बताया कि आवश्यक मानव शक्ति और मशीनरी की तैनाती के साथ बचाव कार्य जारी है। साथ ही वैष्णो देवी मंदिर के निकट भूस्खलन की घटना के कारण कटरा से सभी ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं। Vaishno Devi Landslide जम्मू क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से तीव्र मानसूनी वर्षा हो रही है,…

 Vaishno Devi Landslide: जम्मू और कश्मीर में वैष्णो देवी मंदिर के रास्ते में स्थित अध्कारी गुफा मंदिर में इंद्रप्रस्थ भोजनालय के पास भूस्खलन हुआ। इस हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई है और 14 लोग घायल हो गए है। श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने बताया कि आवश्यक मानव शक्ति और मशीनरी की तैनाती के साथ बचाव कार्य जारी है। साथ ही वैष्णो देवी मंदिर के निकट भूस्खलन की घटना के कारण कटरा से सभी ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं।

 Vaishno Devi Landslide
Vaishno Devi Landslide

Vaishno Devi Landslide

जम्मू क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से तीव्र मानसूनी वर्षा हो रही है, जिससे नदियां उफान पर हैं, भूस्खलन हो रहा है और निचले तथा पहाड़ी इलाकों में सामान्य जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। इस बीच, जम्मू-कश्मीर में लगातार बारिश के कारण कई नदियों और नालों का जलस्तर तेज़ी से बढ़ गया है, जिससे क्षेत्र के कुछ हिस्सों में अचानक बाढ़ आ गई है।

Katra Landslide

बताया जा रहा है कि दोपहर 3 बजे अर्द्धकुंवारी स्थित इंद्रप्रस्थ भोजनालय के पास यह घटना हुई है। मंदिर तक जाने वाले रास्ते पर भूस्खलन हुआ है। बता दें कि पुराने रास्ते से यात्रा जारी है लेकिन हिमकोटि रास्ते से यात्रा को रोक दिया गया था। अधिकारियों ने भारी बारिश के चलते अगले आदेश तक इस रास्ते से यात्रा को स्थगित किया है।

 Vaishno Devi
Vaishno Devi

Jammu Kashmir News

जिला प्रशासन और पुलिस लगातार हालात पर नजर बनाए है। मौसम विभाग के अनुसार, कुछ दिनों में हुई भारी बारिश की वजह से पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन की संभावना पहले से बनी हुई थी। प्रशासन ने पहले ही तीर्थयात्रियों को सावधानी बरतने और मौसम की जानकारी के साथ यात्रा करने की सलाह दी थी। भूस्खलन के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।
ALSO READ: Doda Cloudburst Video: भारी बारिश ने मचाई तबाही, 4 लोगों की मौत, नदियां उफान पर

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।