Anupama Spoiler News: अनुपमा को बर्बाद करेगी उसकी नई बिजनेस पार्टनर? अनुपमा के परिवार पर मंडराएगा खतरा

Summary :

Anupama Spoiler News: सीरियल ‘Anupama’ में इन दिनों एक नया ट्रैक चल रहा है, जिसमें गौतम जो कभी कोठारी परिवार का दामाद था। अनुपमा की बेटी माही से शादी करना चाहता है। माही भी इस बात के लिए तैयार है। लेकिन अनुपमा को लगता है कि गौतम के इरादे गलत है। वह कोठारी परिवार से बदला लेने के लिए माही से शादी कर रहा है। सीरियल की कहानी आगे बढ़ती है, और नए शख्स की एंट्री होती है वही दूसरी तरफ क्या गौतम के बुरे इरादों का पर्दाफाश होगा? जानिए सीरियल ‘अनुपमा’ से जुड़ा अपडेट। Anupama Spoiler News: अनुपमा के…

Anupama Spoiler News: सीरियल ‘Anupama’ में इन दिनों एक नया ट्रैक चल रहा है, जिसमें गौतम जो कभी कोठारी परिवार का दामाद था। अनुपमा की बेटी माही से शादी करना चाहता है। माही भी इस बात के लिए तैयार है। लेकिन अनुपमा को लगता है कि गौतम के इरादे गलत है। वह कोठारी परिवार से बदला लेने के लिए माही से शादी कर रहा है। सीरियल की कहानी आगे बढ़ती है, और नए शख्स की एंट्री होती है वही दूसरी तरफ क्या गौतम के बुरे इरादों का पर्दाफाश होगा? जानिए सीरियल ‘अनुपमा’ से जुड़ा अपडेट।

Anupama Spoiler News: अनुपमा के परिवार पर मंडराएगा खतरा

Anupama Spoiler News
Anupama Spoiler News( Source: Social Media)

शादी के तुरंत बाद ही गौतम अपना असली रंग दिखाना शुरू कर देगा। इसी शादी में अंश सबके सामने खुलासा करेगा कि गौतम ने बिजनेस में भारी घोटाला किया है। हालांकि, वसुंधरा अपने दामाद का ही साथ देती नजर आएगी। दूसरी ओर गौतम भी मौके का फायदा उठाते हुए पराग को बताएगा कि प्रेम ने करोड़ों रुपए बर्बाद कर दिए हैं।

इस सच को सुनकर राही टूट जाएगी और पराग का गुस्सा चरम पर पहुंच जाएगा। इस बीच अंश भी गौतम की पोल खोलने का फैसला करेगा। अंश को ऐसा करने से राही रोकेगी।अंश को राही समझाएगी कि बिना पक्के सबूत के गौतम का कोई कुछ नहीं कर सकता। Anupama को इसी बीच नई बिजनेस पार्टनर मिलने वाली है। ये बिजनेस पार्टनर आगे चलकर अनुपमा का दिमाग खराब करने वाली है।

अनुपमा को बर्बाद करेगी उसकी नई बिजनेस पार्टनर?

Anupama Spoiler News( Source: Social Media)
Anupama Spoiler News( Source: Social Media)

आरिया कपूर की एंट्री से अनुपमा की ज़िन्दगी में काफी कुछ बदलने वाला है, Anupama को पता नहीं चलेगा कि आरिया कपूर किसी खास मकसद के साथ उसकी जिंदगी में आई है। आने वाले समय में आरिया कपूर अनुपमा के लिए बड़ा सिरदर्द बनने वाली है। अनुपमा की नयी बिजनेस पार्टनर अनुपमा से बदला लेने के लिए आयी, पर अनुपमा इस बात से अनजान है, आने वाले एपिसोड में देखने को मिलेगा की कैसे आरिया कपूर अनुपमा की ज़िन्दगी और उसका बिजनेस दोनों बर्बाद करने की कोशिश करेगी।

अनुपमा सीरियल की TRP में बदलाव

Anupama Spoiler News( Source: Social Media)
Anupama Spoiler News( Source: Social Media)

Anupama सीरियल का क्रेज फैंस के बीच हमेशा से बना हुआ है। 43वें हफ्ते की टीआरपी लिस्ट में भी रुपाली गांगुली के सीरियल ‘अनुपमा’ पहले नंबर पर रहा। वहीं दूसरे नंबर स्मृति ईरानी के सीरियल ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ ने जगह बनाई। लेकिन टीआरपी लिस्ट में अनुपमा की जगह लंबे वक्त से कोई नहीं ले पा रहा है।

Also Read: Anupama Spoiler News: कौन है आरिया कपूर जिसकी एंट्री से अनुपमा की ज़िन्दगी में आएगा भूचाल, इस नए शख्स से मिल राही को लगेगा सदमा

Anjali Dahiya

अंजलि दहिया पिछले 3 वर्षों से एक पैशनेट लाइफस्टाइल और बॉलीवुड कंटेंट राइटर हैं, जिनकी बीट लाइफस्टाइल, बॉलीवुड, ज्वेलरी, और फैशन है। वे सेलिब्रिटी न्यूज़, फिल्म फ़ीचर्स, फ़ैशन, वेलनेस और पॉप कल्चर से जुड़ी कहानियों में भी माहिर है, जो एंटरटेनमेंट को रोज़मर्रा की ज़िंदगी से जोड़ती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ कम्यूनिकेशन व कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट का डिप्लोमा की पढ़ाई की है।