दिल्ली ब्लास्ट के बाद ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई रास्तों पर आवाजाही बंद

Summary :

Delhi Traffic Advisory: दिल्ली के लाल किले इलाके में सोमवार शाम हुई कार बम विस्फोट की घटना के बाद दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की गई है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने पुरानी दिल्ली क्षेत्र में कड़े यातायात प्रतिबंध लगाए हैं। Delhi Blast Update: आतंकी गतिविधि का हिस्सा खुफिया सूत्रों के अनुसार, यह विस्फोट आतंकी गतिविधि का हिस्सा हो सकता है, जिसमें कई वाहन क्षतिग्रस्त हुए और कुछ लोग घायल हुए। जांच के लिए 11 नवंबर को चट्टा रेल कट से सुभाष मार्ग कट तक नेताजी सुभाष मार्ग के दोनों कैरिजवे और सर्विस रोड पर यातायात प्रतिबंध तथा डायवर्जन लागू रहेंगे।…

Delhi Traffic Advisory: दिल्ली के लाल किले इलाके में सोमवार शाम हुई कार बम विस्फोट की घटना के बाद दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की गई है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने पुरानी दिल्ली क्षेत्र में कड़े यातायात प्रतिबंध लगाए हैं।

Delhi Blast Update: आतंकी गतिविधि का हिस्सा

Delhi Blast
Delhi Blast (credit-sm)

खुफिया सूत्रों के अनुसार, यह विस्फोट आतंकी गतिविधि का हिस्सा हो सकता है, जिसमें कई वाहन क्षतिग्रस्त हुए और कुछ लोग घायल हुए। जांच के लिए 11 नवंबर को चट्टा रेल कट से सुभाष मार्ग कट तक नेताजी सुभाष मार्ग के दोनों कैरिजवे और सर्विस रोड पर यातायात प्रतिबंध तथा डायवर्जन लागू रहेंगे। यह प्रतिबंध सुबह 6:00 बजे से अगले आदेश तक प्रभावी रहेगा। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे इन मार्गों से बचें और परेशानी मुक्त यात्रा के लिए वैकल्पिक सड़कों का उपयोग करें।

Delhi traffic diversions: ट्रैफिक पुलिस ने दी ट्रैफिक एडवाइजरी की जानकारी

ट्रैफिक पुलिस के विशेष आयुक्त (ट्रैफिक) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर जारी सलाह में कहा, “11 नवंबर को, आपातस्थिति के कारण, छत्ता रेल कट से सुभाष मार्ग कट तक, नेताजी सुभाष मार्ग के दोनों कैरिजवे और सर्विस रोड पर यातायात प्रतिबंध और डायवर्जन लागू रहेंगे। यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे सुबह 6:00 बजे से अगले आदेश तक इन मार्गों से बचें और परेशानी मुक्त यात्रा के लिए वैकल्पिक सड़कों का उपयोग करें। उस दिन छत्ता रेल कट से सुभाष मार्ग कट तक और इसके विपरीत, नेताजी सुभाष मार्ग पर किसी भी वाहन को जाने की अनुमति नहीं होगी।”

Old Delhi traffic diversions: इन क्षेत्रों में जानें से बचें

Delhi traffic diversions
Delhi traffic diversions (credit-sm)

इस प्रतिबंध से पुरानी दिल्ली, चांदनी चौक, लाल किले और आसपास के व्यावसायिक क्षेत्रों में आने-जाने वाले लाखों यात्री प्रभावित होंगे। विशेष रूप से, मेट्रो स्टेशन गेट नंबर-1 के निकट हुई घटना के कारण सुरक्षा जांच के लिए यह कदम उठाया गया है।

Delhi Traffic Advisory: वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बंद

Delhi traffic diversions (credit-sm)
Delhi traffic diversions (credit-sm)

प्रभावित क्षेत्र में वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बंद रहेगी, जिसमें निजी वाहन, कमर्शियल वाहन, ई-रिक्शा और साइकिल रिक्शा शामिल हैं। ट्रैफिक पुलिस ने डायवर्जन पॉइंट्स पर अतिरिक्त बल तैनात किया है। यदि कोई यात्री उल्लंघन करता पाया जाता है, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें: Delhi Blast Live: लाल किला मेट्रो 3 दिनों के लिए बंद, जांच में हुए ये 10 बड़े खुलासे

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।