Petrol Diesel Price 11 Nov: बदल गए पेट्रोल-डीजल के भाव! जानें आज क्या है आपके शहर में दाम

Petrol Diesel Price 11 Nov: हर दिन की तरह आज 11 नवंबर 2025 को भी देशभर में तेल कंपनियों ने सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल के नए दाम जारी किए हैं। भारत में ईंधन की कीमतें रोजाना तय की जाती हैं, और ये बदलाव अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के रेट, रुपये-डॉलर की विनिमय दर, टैक्स और डीलर मार्जिन जैसे कारकों पर निर्भर करते हैं। कीमतों में ये बदलाव रोजमर्रा की जिंदगी को प्रभावित करते हैं, चाहे वो ऑफिस जाने वाला व्यक्ति हो या सब्जी बेचने वाला व्यापारी। ऐसे में हर दिन कीमतों की जानकारी रखना जरुरी है। आइये जानते हैं, आज क्या है पेट्रोल-डीजल के नए दाम।

Petrol Diesel Price 11 Nov: प्रमुख शहरों में पेट्रोल और डीजल की कीमत

Petrol Diesel Price 11 Nov
प्रमुख शहरों में पेट्रोल और डीजल की कीमत (Image- Social Media)
शहर पेट्रोल (₹/लीटर) डीज़ल (₹/लीटर)
नई दिल्ली 94.72 87.62
मुंबई 104.21 92.15
कोलकाता 103.94 90.76
चेन्नई 100.75 92.34
अहमदाबाद 94.49 90.17
बेंगलुरु 102.92 89.02
हैदराबाद 107.46 95.70
जयपुर 104.72 90.21
लखनऊ 94.69 87.80
पुणे 104.04 90.57
चंडीगढ़ 94.30 82.45
इंदौर 106.48 91.88
पटना 105.58 93.80
सूरत 95.00 89.00
नासिक 95.50 89.50

CNG Rate Today: प्रमुख शहरों में CNG की कीमत

Petrol Diesel Price 11 Nov
प्रमुख शहरों में CNG की कीमत (Image- Social Media)
शहर CNG दर (₹/किलोग्राम)
दिल्ली 76.59
मुंबई 77.00
नोएडा 84.70
गाजियाबाद 81.70
फरीदाबाद 86.26
जयपुर 91.91
हरियाणा (गुड़गांव) 82.12

Petrol Diesel Rate: कैसे तय होती है पेट्रोल डीजल की कीमतें?

भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतें अलग अलग राज्यों में अलग तय की जाती है, यह पूरे देश में एक जैसी नहीं होतीं। इसके पीछे कई कारण होते हैं, आईए विस्तार से जानते है…

1. टैक्स और स्थानीय शुल्क
पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार और राज्य सरकारें अलग-अलग टैक्स लगाती हैं। राज्य के हिसाब से वैट और अन्य शुल्क अलग होते हैं, जिससे कीमतें बदलती हैं।

2. कच्चे तेल की वैश्विक कीमत
पेट्रोल और डीजल कच्चे तेल से बनते हैं। अगर अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल महंगा होता है, तो भारत में भी ईंधन महंगा हो जाता है।

3. डॉलर और रुपये की विनिमय दर
भारत कच्चा तेल आयात करता है और इसके लिए डॉलर में भुगतान करता है। अगर डॉलर के मुकाबले रुपया कमजोर होता है, तो तेल खरीदना महंगा पड़ता है, जिससे कीमतें बढ़ जाती हैं।

4. मांग और आपूर्ति
अगर देश में पेट्रोल और डीजल की मांग ज़्यादा हो जाती है, तो कीमतें भी बढ़ जाती हैं। वहीं, मांग कम होने पर कीमतों में गिरावट आ सकती है।

5. रिफाइनिंग लागत
कच्चे तेल को पेट्रोल और डीजल में बदलने की प्रक्रिया में काफी खर्च आता है। यह लागत भी अंतिम कीमत में जुड़ती है।

यह भी पढ़ें: Petrol Diesel Price 10 Nov: पेट्रोल-डीजल के लेटेस्ट रेट जारी, जानिए आपके शहर में क्या है आज कीमत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।