Anupama Spoiler News: सीरियल अनुपमा में आएगा महा- ट्विस्ट, गौतम और प्रेम सच आएगा सबके सामने

Summary :

Anupama Spoiler News: शो में अब तक अपने देखा की Anupama में माही और गौतम की शादी की शादी का ट्रैक खत्म हो चुका है। अनुपमा ने कभी सोचा भी नहीं था कि गौतम उसी के घर का दामाद बन जाएगा। दूसरी तरफ परी के तलाक की बात सुन तोषु का पारा हाई हो जाता है। वो राजा और कोठारी परिवार को सबक सिखाने के लिए उनके घर पहुंच जाता है। वहीं, परी का भी दिमाग बुरी तरह से खराब होने वाला है। अनुपमा में जल्द ही बड़ा तमाशा देखने को मिला है। शाह हाउस में एक बार फिर से…

Anupama Spoiler News: शो में अब तक अपने देखा की Anupama में माही और गौतम की शादी की शादी का ट्रैक खत्म हो चुका है। अनुपमा ने कभी सोचा भी नहीं था कि गौतम उसी के घर का दामाद बन जाएगा। दूसरी तरफ परी के तलाक की बात सुन तोषु का पारा हाई हो जाता है। वो राजा और कोठारी परिवार को सबक सिखाने के लिए उनके घर पहुंच जाता है।

वहीं, परी का भी दिमाग बुरी तरह से खराब होने वाला है। अनुपमा में जल्द ही बड़ा तमाशा देखने को मिला है। शाह हाउस में एक बार फिर से बड़ा बखेड़ा देखने को मिलेगा। वहीं, पाखी अपनी बेटी ईशानी पर अब लगाम लगाने के बारे में सोचेगी। वो ईशानी की शादी करवाने का फैसला करती है। वही सीरियल में आपको महा- ट्विस्ट देखने को मिलेंगे।

Anupama Spoiler News: सीरियल अनुपमा में आएगा महा- ट्विस्ट

Anupama Spoiler News
Anupama Spoiler News( Social Media)

सीरियल ‘Anupama‘ की शुरुआत परी से होगी जिसका इमोशनल ब्रेकडाउन हो गया क्यूंकी वो राजा को तलाक नहीं देना चाहती। किंजल और अनुपमा परी की हालत देख डर जाएंगे। कुछ समय बाद पता चलेगा की परी को लेकर तोषू गुस्से में कोठारी हाउस चला गया है। अनुपमा को आभास होगा की कोई बड़ी मुसीबत खड़ी होने वाली है।​ सुहागरात वाले दिन गौतम माही के जमकर कान भरेगा की कैसे कोई भी घर में उसकी इज्जत नहीं करता। ये देख माही भी शाह परिवार को लेकर जहर उगलेगी। गौतम माही को अपने करीब लाकर उसे बेवकूफ बनाएगा और उसकी नफरत का फायदा उठाएगा।

गौतम और प्रेम सच आएगा सबके सामने

Anupama Spoiler News( Social Media)
Anupama Spoiler News( Social Media)

आपसी मतभेद के चलते प्रेम और राही के बीच लड़ाई हो जाएगी और दोनों एक दूसरे से बात नहीं करेंगे। ऐसे में अनुपमा उनके झगड़े को सुलझाने की कोशिश करेगी। इस दौरान प्रेम में अनुपमा को वनराज दिखने वाला है।

गौतम आग में घी डालते हुए बताएगा की पैसों की हेर-फेर उसने प्रेम के चलते की। सच बताते हुए गौतम कहेगा की अग्रवाल सन्स के बिजनेस में प्रेम ने पैसे लगाए थे लेकिन उसके साथ फ्रॉड हो गया। प्रेम की आँखें शर्मिंदगी की वजह से झुक जाएगी।

अपकमिंग एपिसोड में देखें

Anupama Spoiler News( Social Media)
Anupama Spoiler News( Social Media)

आरिया जल्द ही अनुपमा की नई बिजनेस पार्टनर बनेगी और उसके सहयोग से अनुपमा अपने व्यापार को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगी। हालांकि, अनुपमा ये समझ नहीं पाएगी कि आरिया ने उसकी जिंदगी में किसी खास और छिपे हुए मकसद से एंट्री ली है। दरअसल, आरिया कपूर जल्द ही अनुपमा के लिए सबसे बड़ा सिरदर्द और मुसीबत बनने वाली है, अब वो इस टीवी की फेवरेट बहू की नाक में किस तरह से दम करती हैं? ये देखना दिलचस्प होगा।

Also Read: Anupama Spoiler News: अनुपमा को बर्बाद करेगी उसकी नई बिजनेस पार्टनर? अनुपमा के परिवार पर मंडराएगा खतरा

Anjali Dahiya

अंजलि दहिया पिछले 3 वर्षों से एक पैशनेट लाइफस्टाइल और बॉलीवुड कंटेंट राइटर हैं, जिनकी बीट लाइफस्टाइल, बॉलीवुड, ज्वेलरी, और फैशन है। वे सेलिब्रिटी न्यूज़, फिल्म फ़ीचर्स, फ़ैशन, वेलनेस और पॉप कल्चर से जुड़ी कहानियों में भी माहिर है, जो एंटरटेनमेंट को रोज़मर्रा की ज़िंदगी से जोड़ती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ कम्यूनिकेशन व कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट का डिप्लोमा की पढ़ाई की है।