Anupama Spoiler Written Update 23 Feb: स्टार प्लस और जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम होने वाला रुपाली गांगुली का पॉपुलर शो अनुपमा इन दिनों नई कहानी के चलते चर्चा में बना हुआ है. क्योंकि अब अनुपमा एक नए मिशन पर निकल चुकी है, दरअसल अनुपमा और बापूजी अपना लुक बदलकर टीना के घर पहुंच चुके हैं. उन लोगों ने टीना और उसके पति को सबक सिखाने के लिए ये रास्ता अपनाया है.
दरअसल, टीना अपनी सास के संग बुरा बर्ताव कर रही होती है. अनुज भी अपनी पत्नी का इस दौरान बखूबी साथ दे रहा होता है. ऐसे में अनुपमा अब गिन-गिन कर रवींद्र की पत्नी के दुखों का बदला टीना और अर्जुन से लेने वाली है.
Anupama Spoiler Alert: पाखी को धोखा दे रहा होता है दिवाकर

ऐसे में टीना और अर्जुन ये सोचने लगेंगे कि बापूजी और अनुपमा के पास बहुत संपत्ति है. उसकी लालच में वो अनुपमा और बापूजी की सारी बातें मानेंगे और अब रवींद्र की पत्नी को भी इज्जत देंगे. दूसरी तरफ अनुपमा को अंदर ही अंदर ये डर सता रहा होगा है कि दिवाकर दिल्ली में ही है और वो पाखी को धोखा दे रहा है.
Anupama Written Update: अनुपमा जाहिर करेगी अपनी चिंता

अनुपमा अपनी चिंता जाहिर करते हुए ये सारी बातें बापूजी को बताती है लेकिन वो कहते हैं कि ये सब तेरा वहम है. वहीं, दिवाकर भी दोहरा गेम खेल रहा है. वो पाखी को धोखा दे रहा है और पहले से शादीशुदा है. दिवाकर की वाइफ और बच्चे दिल्ली में रहते हैं. उसका नाम करण है, लेकिन वो नाम बदलकर अहमदाबाद में नौकरी करता है. इसी बीच ईशानी अनुपमा को कॉल करके बताती है कि उसकी मां ने उसके सारे पैसे डूबो दिए हैं. साथ ही दिवाकर की हरकतों के बारे में भी बताती है. जल्द ही अनुपमा की मुकालात फेस टू फेस दिवाकर से होगी. वो जल्द ही दिवाकर की सच्चाई सामने लाएगी.
Anupama Maha Twist: माही को होगी जलन

हालांकि, इस बात का पता नहीं चल पा रहा है कि दिवाकर आखिर ये सारी चीजें कर क्यों रहा है. वहीं, कोठारी हाउस में प्रेम, राजा और अंश मिलकर वेलेंटाइन के मौके पर परी, राही और प्रार्थना को सरप्राइज देते हैं. सभी रोमांटिक डांस कर रहे होते हैं. माही और गौतम छुपकर देख रहे होते हैं. गौतम से माही कहती है कि काम करने के बाद भी इन्हें इतना टाइम कैसे मिल गया कि ये सब इंतजाम कर लें.
Anupama Spoiler Written Update 23 Feb: गौतम और माही में होगी लड़ाई

इस पर गौतम कहता है कि इसी से पता चलता है कि इन्होंने कितना काम किया है. गौतम और माही में लड़ाई हो जाती है. दूसरी तरफ प्रेरणा भी वहां पहुंचती है वो प्रेम और राही को देखती है. ऐसे में वो प्रेम के साथ खुद को इमेजिन करती है. इसी बीच प्रेम की नजर उस पर पड़ती है और परी भी ये सब देख रही होती है. लेकिन इतने में प्रेरणा वहां से चली जाती है, वो भी रोते हुए.
Read More: Kriti Sanon लंदन में करोड़पति बिजनेसमैन के साथ बिता रही हैं क्वालिटी टाइम, जानें कौन है ये शख्स?


Download Android App
Download iOS App




