Elvish Yadav Reacts On Yadav Ji Ki Love Story: हमारी भारत देश में फिल्मों का विरोध होना कोई नई बात नहीं है. बॉलीवुड में कई ऐसी फिल्में बनती हैं, जिसका कि लोग विरोध करते दिखाई देते हैं. वजह भले ही अलग-अलग हों लेकिन फिल्मों के विरोध का सिलसिला बढ़ता इन दिनों बढ़ता ही जा रहा है.

पहले मनोज बाजपेयी की फिल्म घूसखोर पंडत के टाइटल को लेकर बवाल देखने को मिला और फिर द केरला स्टोरी 2 को लेकर, लेकिन अब यादव जी की लव स्टोरी फिल्म का भी भारी विरोध देखने को मिल रहा है. उत्तर प्रदेश के बाद मुंबई में भी फिल्म के टाइटल को लेकर विरोध प्रदर्शन देखा गया है. ऐसे में अब यूट्यूबर एल्विश यादव ने भी इस मामले में अपनी राय रखी है.
Elvish Yadav on Yadav Ji Ki Love Story: क्यों हो रहा है विरोध प्रदर्शन

यादव जी की लव स्टोरी फिल्म की बात करें तो इसे लेकर जगह-जगह विरोध प्रदर्शन जारी है और फिल्म को बैन करने की चेतावनी दी जा रही है. अब विषेश जातिवर्ग से आने वाले एल्विश यादव को जब इस बारे में पता चला तो उन्होंने भी इसपर अपना रिएक्शन शेयर किया है.
Film Controversy: एल्विश यादव ने क्या कहा?
I’ve just come to know about the ongoing controversy surrounding Yadav Ji ki Love Story. If there are any scenes or content in the film that hurt the sentiments of the Yadav community, the producers and director should thoughtfully reconsider and make appropriate changes. I…
— Elvish Yadav (@ElvishYadav) February 22, 2026
एल्विश यादव ने इस बारे में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए अपनी राय रखी है और कहा है कि, हाल ही में मुझे यादव जी की लव स्टोरी फिल्म से जुड़ी कॉन्ट्रोवर्सी के बारे में पता चला. अगर फिल्म में कोई भी ऐसा सीन और कंटेंट है जिससे यादव कॉम्युनिटी के लोगों की भावनाएं आहत हों तो प्रोड्यूसर्स और डायरेक्टर को इसपर गंभीरता से सोचना चाहिए और जरूरी परिवर्तन करने चाहिए. मैं उम्मीद करता हूं कि मेकर्स इस बारे में पूरी जिम्मेदारी के साथ सोचेंगे और लोगों की भावनाओं की कद्र करेंगे.
Elvish Yadav Reacts On Yadav Ji Ki Love Story: क्या है पूरा मामला?

यादव जी की लव स्टोरी फिल्म की बात करें तो फिल्म के टाइटल में ‘यादव’ शब्द के टाइटल पर विवाद है और इसे समुदाय की छवि खराब करने वाला बताया जा रहा है. फिल्म में लव जिहाद के एंगल को लेकर भी चीजें सामने आ रही हैं जो फिल्म के भविष्य को लेकर खतरनाक साबित हो सकती हैं. ऐसा बताया जा रहा है कि फिल्म में एक यादव समाज की लड़की को मुस्लिम लड़के के साथ इश्क करते हुए दिखाया गया है. ऐसे में ये देखने वाली बात होगी कि क्या इस फिल्म को लेकर चीजें बदली जाएंगी या नहीं और अगर नहीं बदली जाती तो क्या ये बैन की जाएगी?
Read More: Kriti Sanon लंदन में करोड़पति बिजनेसमैन के साथ बिता रही हैं क्वालिटी टाइम, जानें कौन है ये शख्स?


Download Android App
Download iOS App




