Hyderabad Ferrari Accident: हैदराबाद के पॉश इलाके जुबली हिल्स में आज यानी रविवार को एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। दरअसल यहां एक तेज रफ्तार लग्जरी कार सड़क हादसे का शिकार हो गई। इस दुर्घटना में कई लोग घायल हो गए और कई वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। बताया जा रहा है कि यह हादसा एक Businessman की फेरारी कार के अनियंत्रित होने से हुआ।
Hyderabad Ferrari Accident: कैसे हुआ हादसा?

पुलिस के अनुसार, Businessman क्रांति रेड्डी अपनी फेरारी कार चला रहे थे। अचानक कार के ब्रेक फेल हो गए और स्टीयरिंग लॉक हो गया। इस वजह से चालक कार पर नियंत्रण नहीं रख सका। तेज रफ्तार कार सड़क के गलत साइड पर चली गई और सामने से आ रहे कई वाहनों से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कई कारें और दोपहिया वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। लग्जरी स्पोर्ट्स कार को भी भारी नुकसान पहुंचा है। हादसे के बाद सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
Ferrari Crash in Hyderabad: कई लोग घायल, अस्पताल में भर्ती
इस दुर्घटना में विपरीत दिशा से आ रहे कई लोग घायल हो गए। घायलों को तुरंत पास के अस्पतालों में इलाज के लिए ले जाया गया। पुलिस ने बताया कि सभी घायलों की हालत अब खतरे से बाहर है। हादसे के दौरान सड़क के बीच में लगा एक बिजली का खंभा भी कार की टक्कर से टूटकर एक तरफ गिर गया। इससे कुछ समय के लिए इलाके में यातायात व्यवस्था और ज्यादा प्रभावित हो गई।
Red Ferrari Crash: मौके पर पहुंची पुलिस

सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने सबसे पहले घायलों को अस्पताल भेजने की व्यवस्था की और फिर सड़क से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाने का काम शुरू किया। हादसे के कारण इलाके में लंबा जाम लग गया। भीड़ को नियंत्रित करने और ट्रैफिक को सुचारु करने के लिए वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से भेजा गया। कई घंटों की मशक्कत के बाद स्थिति सामान्य हो सकी।
लापरवाही और तेज रफ्तार पर उठे सवाल

यह घटना ऐसे समय में हुई है जब तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के मामलों को लेकर पहले से ही चिंता जताई जा रही है। हाल के दिनों में लग्जरी और प्रीमियम कारों से जुड़े कई हादसे सामने आए हैं। कुछ मामलों में नाबालिगों के वाहन चलाने की घटनाएं भी सामने आई थीं।
ऐसे में इस तरह की दुर्घटनाएं सड़क सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर रही हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि तेज गति से वाहन चलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।
मामला दर्ज, जांच जारी
पुलिस ने एक पीड़ित की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल दुर्घटना के सटीक कारणों की जांच की जा रही है। साथ ही घायलों की पहचान और अन्य कानूनी प्रक्रियाओं पर भी काम जारी है। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस हादसे ने एक बार फिर यह याद दिलाया है कि सड़क पर जरा सी लापरवाही भी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती है।
यह भी पढ़ें: “पति का एक थप्पड़ क्रूरता नहीं”, गुजरात हाईकोर्ट का 3 दशक पुराने घरेलू विवाद में आया अनोखा फैसला


Download Android App
Download iOS App




