हाल ही में बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस कटरीना कैफ ने अपना 36वां जन्मदिन मनाया था और उनके करीबियों , फैंस से लेकर बॉलीवुड सेलिब्रिटीज ने उन्हें उनके जन्मदिन पर अपने अपने अंदाज में विश किया। बॉलीवुड डायरेक्टर अनुराग बसु ने भी कटरीना का एक मीम शेयर किया जो काफी वायरल हो रहा है।

अनुराग बसु ने ये मीम कैटरीना द्वारा शेयर की गयी एक तस्वीर को लेकर बनाया है जिसमे कैट मेक्सिको की सड़कों पर नजर आ रही हैं। ये तस्वीर कैटरीना से अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की थी।

इस तस्वीर में कैटरीना वह पीच कलर की ड्रेस और मैचिंग हील्स में नजर आ रही है और बेहद खूबसूरत स्माइल उनके लुक को और भी आकर्षक बना रहा है। आपको बता दें इस बार कैटरीना ने अपने परिवार संग मेक्सिको में जन्मदिन मनाया और यही छुट्टियां बिता रही है।

कैटरीना की इस वायरल तस्वीर पर अभिनेता ऋतिक रोशन ने भी कमेंट करते हुए लिखा ‘स्टनिंग ‘ पर निर्देशक अनुराग बासु ने चार कदम आगे जाते हुए इस तस्वीर का मीम बनाकर शेयर किया।

मशहूर निर्देशक ने कैटरीना की फोटो को पॉल और रिंगो की एक तस्वीर के साथ जोड़ दिया और जैसा की देख सकते है। एक तरफ से एक्ट्रेस रोड क्रॉस कर रही हैं तो वहीं दूसरी तरफ से पॉल और रिंगो आते हुए दिखाई दे रहे हैं।

ये तस्वीर जैसे ही सोशल मीडिया पर अनुराग ने शेयर की तुरंत वायरल हो गयी। इस फोटो को अनुराग ने अपने इंस्टाग्राम से शेयर करते हुए कैप्शन लिखा, ‘पॉल और रिंगो भी तुमसे अपनी आंखें नहीं हटा पा रहे हैं कैट।

कटरीना कैफ ने भी इस तस्वीर के वायरल होने के बाद कमेंट करते हुए लिखा , ‘दादा आप बहुत मजाकिया हैं। सिर्फ आप ही ऐसा कर सकते है। ” कटरीना ने इस तस्वीर को अपनी इंस्टा स्टोरी में भी शेयर किया और फैंस ने भी इस तस्वीर को काफी पसंद किया।


Download Android App
Download iOS App



