फिल्ममेकर अनुराग कश्यप का दिल फिर से बच्चा हो गया है। अनुऱाग एक बार फिर प्यार में हैं और इस बार उनका प्यार है उनकी बेटी से सिर्फ 7 साल बड़ा है। स्टीरियोटाइप तोड़ने के लिए जाने वाले फेमस निर्देशक अनुराग कश्यप की फिल्में जितनी अलग तरीके की और परम्पराओं से मुक्त होती हैं, वैसी ही उनकी लव लाइफ भी है। उनकी फिल्में भले ही डार्क हों, लेकिन लव लाइफ काफी कलरफुल है। दो बार शादी के बंधन में बंध चुके फिल्म निर्देशक अनुराग कश्यप आजकल अपनी नई गर्लफ्रेंड 22 साल की शुभ्रा शेट्टी के साथ रोमांस फरमा रहे हैं।
गैंग्स ऑफ वासेपुर, नो स्मोकिंग, देव-डी, रमन राघव 2.0 जैसी फिल्में देने वाले अनुराग के शुभ्रा शेट्टी के साथ रोमांस की अफवाहें उड़ रही थीं, लेकिन आपको बता दे कि उनके हालिया इंस्टाग्राम पोस्ट पर नजर डालने से दोनों के बीच पनप रहे गहरे रोमांस की बात कन्फर्म हो जाती हैं। 22 साल की शुभ्रा, 44 वर्षीय निर्देशक के साथ उम्र में इतने अधिक अंतर की वजह से भी लोगों का ध्यान आकर्षित कर रही हैं। तस्वीरों को देखकर साफ जाहिर होता है कि अनुराग आजकल अपनी 22 साल छोटी गर्लफ्रेड के साथ लिव इन में रह रहे हैं। कभी वो अपनी गर्लफ्रेंड के साथ रोमांटिक डांस करते हुए तस्वीरें शेयर करते हैॆं तो कभी साथ में एक्सरसाइड करते हुए।
बता दें कि शुभ्रा शेट्टी अनुराग के फैंटम प्रोडक्शन हाउस में ही काम करती हैं। अनुराग कुछ समय पहले शुभ्रा के साथ हॉलिडे पर न्यूयॉर्क गए थे। इसी हॉलीडे के दौरान की दोनों की एक तस्वीर शुभ्रा की क्लोज फ्रेंड ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की थी। फोटो पर लिखा कैप्शन ‘My Little Lovebirds’। बता दें कि इस हॉलिडे पर अनुराग कश्यप की बेटी भी दोनों के साथ थी। अनुराग कश्यप की बेटी आलिया शु्भ्रा से सिर्फ 7 साल ही छोटी हैं।
इससे पहले अनुराग दो शादियां कर चुके है। अनुराग ने पहली शादी आरती बजाज के साथ की थी, जिसके साथ 6 साल के वैवाहिक जीवन के बाद दोनों में 2009 में तलाक हो गया था। इसके बाद उन्होंने इंडस्ट्री में पैर जमा रही ऐक्ट्रेस कल्की कोचलिन के साथ 2011 में शादी कर ली।
हालांकि 4 साल के बाद दोनों ने अलग होने का फैसला किया। पिछले साल अनुराग की जिंदगी में आईं शुभ्रा उनकी लव लाइफ को वापिस सुर्खियों में ले आई।


Download Android App
Download iOS App





