बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और क्रिकेटर विराट कोहली को घूमना काफी पसंद है। जब भी इस स्टार कपल को टाइम मिलता है तो ये छुट्टियां मनाने निकल पड़ते हैं। अनुष्का और विराट अपनी बेटी वामिका के साथ नए साल का जश्न मनाने के लिए दुबई पहुंच गए हैं। जहां तीनों की एक खूबसूरत तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हो रही है जिस पर उनके चाहने वाले दिल खोलकर अपना प्यार लुटा रहे हैं।

अनुष्का और विराट दोनों ही सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। हमेशा ही ये कपल अपने फैंस के साथ अपने वेकेशन की तस्वीरें साझा करते हैं जिन पर फैंस खूब प्यार भी लुटाते हैं। इस बार भी दोनों ने अपने दुबई वेकेशन की कुछ झलक सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर की है। जहां अनुष्का ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर सनराइज की खूबसूरत तस्वीरें साझा की है।

वहीं विराट कोहली ने इंस्टाग्राम पर एक फैमली फोटो पोस्ट की है। फोटो में अनुष्का अपने पति विराट के बगल में उनके कंधे पर झुककर खड़ी हैं और विराट ने अपनी लाडली वामिका को अपनी गोद में उठाया हुआ है। फोटो में तीनों अपने होटल की छत से उगते सूरज का मजा लेते दिख रहे हैं। फोटो में तीनों के चेहरे नजर नहीं आ रहे हैं क्योंकि तीनों कैमरे की तरफ पीठ करके खड़े हैं।
दुबई के शांत टेरिस की फोटो शेयर करते हुए क्रिकेटर ने कैप्शन में लिखा, ‘2022 के आखिरी सूर्योदय तक।’ विराट की पोस्ट पर फैंस जमकर अपने रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने कॉमेंट कर लिखा- वामिका इसे खास बनाती है।एक फैन ने लिखा- आपने 2022 की हमारी आखिरी सुबह को खास बना दिया। एक अन्य यूजर ने लिखा- कपल गोल्स।





वर्क फ्रंट की बात करें तो साल 2023 में अनुष्का शर्मा अपने होम प्रोडक्शन की फिल्म ‘चकदा एक्सप्रेस’ के साथ अपना ओटीटी डेब्यू करेंगी। यह फिल्म झूलन गोस्वामी की जिदंगी पर आधारित है, जिन्हें क्रिकेट की दुनिया में सबसे तेज महिला तेज गेंदबाजों में से एक के रूप में जाना जाता है।


Download Android App
Download iOS App



