अनुष्का शर्मा ने साझा किया दमदार पोस्ट,बोलीं-बेटों के पैदा होने को सौभाग्य मत समझिये

Summary :

बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा कई अहम मुद्दों पर अक्सर अपना जवाब देने से कतराती नहीं है। बहुत बार अनुष्का ने सोशल मीडिया पर अपनी बात रखते हुए महिलओं के हक के लिए आवाज उठाई है।

बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा कई अहम मुद्दों पर अक्सर अपना जवाब देने से कतराती नहीं है। बहुत बार अनुष्का ने सोशल मीडिया पर अपनी बात रखते हुए महिलओं के हक के लिए आवाज उठाई है। हाल ही में एक बार फिर अभिनेत्री उत्तर प्रदेश के हाथरस और फि बलरामपुर में हुई रेप घटना पर खुलकर अपनी बात रखते हुए नजर आई हैं। इस दौरान अनुष्का शर्मा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए घर के लड़कों को सीख देने की बात बोली है। 
 अनुष्का शर्मा ने शेयर की इंस्टा स्टोरी 
अनुष्का शर्मा अपनी इंस्टा पोस्ट में लिखती हैं हमारे समाज में एक लड़के के पैदा होने के साथ उसे विशेषाधिकार मिलता है। ये परिवार की जिम्मेदारी है कि वो अपने लड़कों को महिलओं का सम्मान करना सिखाएं। साथ ही उन्हें महसूस कराएं।  हमारे समाज में एक पुरुष बच्चे को विशेषाधिकार के रूप में देखा जाता है। निश्चित रूप से यह एक महिला होने से अधिकविशेषाधिकार नहीं है,लेकिन तथ्य यह है कि इस कथित विशेषाधिकार को गलत तरीके से और एक अदूरदर्शी दृष्टिïकोण के साथ देखा जाता है। 
आगे अनुष्का शर्मा लिखती हैं कि एकमात्र ‘विशेषाधिकार’ यह है कि किसी लड़के को सिखाया जाए कि वो एक लड़की का सम्मान करे। एक माता पिता के तौर पर यह पूरे समाज की जिम्मेदारी है। इसलिए इसे एक ‘विशेषाधिकार’ ना समझें। बच्चे का लिंग आपको ‘विशेषाधिकार’ नहीं देता है। असल में यह जिम्मेदारी है कि आप एक लड़के को बढ़ाने के लिए समाज पर एहसान करें जिससे महिलाएं सुरक्षित और संरक्षित महसूस करें।
बता दें उत्तर प्रदेश में हुई इन दो रेप घटनाओं से पूरे देश का गुस्सा सिर चढ़कर बोल रहा है। लोग पीडि़ता के लिए लगातार न्याय की मांग कर रहे हैं। सड़कों पर न्याय के लिए प्रदर्शन किए जा रहे हैं। वहीं एक बार फिर देश में दो और निर्भया के लिए न्याय की मांग कर रहा है। वहीं बॉलीवुड सितारे भी इस घिनौनी हरकत से बहुत दुखी हो रहे हैं। अनुष्का शर्मा के अलावा प्रियंका चोपड़ा,कृति सेनन समेत कई अन्य अभिनेत्रियां इन घटनाओं को लेकर अपना गुस्सा जाहिर कर चुकी हैं 

Desk Team