हाथरस गैंगरेप को लेकर बोलीं मायावती – मामले की CBI या SC की निगरानी में जांच हो

Summary :

उत्तर प्रदेश के हाथरस में गैंगरेप को लेकर बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो मायावती ने शनिवार को सीबीआई जांच या उच्चतम न्यायालय की निगरानी में जांच किये जाने की मांग की है ।

उत्तर प्रदेश के हाथरस में गैंगरेप को लेकर बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो मायावती ने शनिवार को सीबीआई जांच या उच्चतम न्यायालय की निगरानी में जांच किये जाने की मांग की है । 
मायावती ने शनिवार को ट्वीट किया, “हाथरस के जघन्य कांड को लेकर पूरे देश में जबरदस्त आक्रोश है। इसकी शुरुआती जांच रिपोर्ट से जनता संतुष्ट नहीं लगती है। अत: इस मामले की सीबीआइ से या फिर माननीय सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच होनी चाहिए। बसपा की यह मांग है।” 
उन्होंने आगे लिखा, “देश के माननीय राष्ट्रपति यू.पी. से आते हैं व एक दलित होने के नाते भी इस प्रकरण में खासकर सरकार के अमानवीय रवैये को ध्यान में रखकर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए दखल देने की भी उनसे पुरजोर अपील।” 

बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती इससे पहले भी हाथरस तथा बलरामपुर कांड को लेकर भाजपा नेतृत्व से योगी आदित्यनाथ को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पद से हटाने की मांग की थी। इसके साथ ही उप्र की खराब कानून-व्यवस्था को लेकर यहां राष्ट्रपति शासन की मांग कर चुकी है। 

दुनियाभर में कोरोना मामलों की संख्या 3.44 करोड़ के पार, सवा 10 लाख से अधिक लोगों की मौत

Desk Team