बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली इसी साल जनवरी के महीने में अपने पहले बच्चे के माता-पिता बने हैं। वैसे पहले खबरें थी कि अनुष्का मैटर्निटी ब्रेक के बाद मई तक फिर दोबारा अपने काम पर वापस लौट सकती है। हालांकि ऐसा कुछ नहीं हुआ और अनुष्का शर्मा ने मार्च के महीने में ही काम पर वापसी करने का फैसला कर लिया है। जी हां दरअसल हाल ही में अनुष्का सेट पर अपनी वैनिटी वैन से बाहर आती हुई नजर आई हैं।

अभिनेत्री की तस्वीरें हुई वायरल
अनुष्का शर्मा की जो तस्वीरें सोशल मीडिया पर अब वायरल हो रही हैं उन फोटोज में अदाकारा नीली जींस और व्हाइट टॉप पहने हुए दिखाई दे रही हैं। वहीं कोरोना महामारी को ध्यान में रखकर अभिनेत्री ने चेहरे पर सफेद कलर का मास्क भी पहना हुआ है साथ ही अपने बालों को पोनीटेल स्टाइल में बांधा हुआ था।

वैसे अपने पहले बच्चे को जन्म देने के बाद भी अनुष्का अपनी बेस्ट शेप में हैं। साथ ही मां बनने के दौरान भी अनुष्का शर्मा लगातार सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रही हैं। इस दौरान उन्होंने इस बात की तसल्ली की है कि वो काम और अपनी पसर्नल लाइफ के बीच संतुलन को बनाए रखें।

वैसे इस बात में कोई दोराए नहीं अनुष्का अपने डिसिप्लिन के लिए इंडस्ट्री में खूब जानी जाती हैं,तभी तो वह अपने कॉल टाइम से पहले ही शूटिंग पर मौजूद थीं।

वैसे अपने हालिया फोटोशूट के लिए पहुंचते हुए अनुष्का शर्मा काफी एक्टिव नजर आई। मालूम हो विरुष्का ने अपनी बेटी का नाम वामिका रखा है। वहीं बीते दिनों अनुष्का अपनी बेटी के साथ अहमदाबाद पहुंची थीं तब वामिका के पापा विराट को इंग्लैंड में खिलाफ यहां मैच खेलना था।


Download Android App
Download iOS App



