इसी साल जनवरी में अपनी पहली बच्ची की मां बनी अनुष्का शर्मा अपनी फिटनेस का खूब अच्छे से ख्याल रख रही हैं। जी हां वामिका की मम्मी बनने के बाद अदाकारा ने महज 2 महीने ब्रेक के बाद काम पर वापसी कर ली है,जिसे देखकर उनके फैंस काफी ज्यादा हैरान रह गए हैं। अनुष्का शर्मा उन अभिनेत्रियों में से हैं जो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं।

अनुष्का शर्मा अक्सर अपने फैंस के लिए नई-नई तस्वीरें और वीडियो पोस्ट करती रहती हैं। हाल ही में अनुष्का ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है इस वीडियो में आप देख सकते हैं अभिनेत्री कैसे अपने पति और टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली को लिफ्ट करते हुए नजर आ रही हैं।

अनुष्का ने विराट को ऐसे किया लिफ्ट
अनुष्का ने अपना और किंग कोहली का यह वीडियो इंस्टा पर पोस्ट किया है। वीडियो में जहां विराट कोहली किसी से बात करते हुए नजर आ रहे हैं तो वहीं उनके पीछे खड़ी अनुष्का शर्मा उन्हें पीछे से लिफ्ट कर देती हैं। पत्नी को ऐसा करता देख विराट कोहली एक फेर को तो हैरान रह जाते हैं और तभी उनके मुंह से निकलता है ओ तेरी…. दोबारा करना। वीडियो में इस जोड़े के बीच शानदार केमिस्ट्री भी देखने को मिल रही है।
इसके बाद अभिनेत्री विराट को पीछे की ओर झुकने को मना करती हैं यही नहीं इसके लिए अनुष्का उनसे प्रॉमिस भी लेती हैं और फिर एक बार फिर से विराट को अपनी बाहों में कसकर पकड़कर उठा लेती हैं। अब अनुष्का का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं अदाकारा ने वीडियो शेयर करके इसके कैप्शन में लिखा- क्या मैंने ऐसा किया? वहीं अनुष्का के इस वीडियो पर फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं साथ ही अपना रिएक्शन दे रहे हैं।

वैसे इस वीडियो को देख तमाम फैन्स हैरान हैं और अनुष्का की ताकत की तारीफ करते नहीं थक रहे। अनुष्का ने कैप्शन में ही फेंस से सवाल पूछ लिया तो, ऐसे में फैन्स भी उन्हीं के सवाल का जवाब देते दिखे और यहीं कहा कि अनुष्का की ताकत बेमिसाल है और दोनों की जोड़ी भी शानदार दिखाई पड़ती है।

बता दें, अनुष्का शर्मा अपना मदरहुड एन्जॉय करने के साथ-साथ अब अभिनेत्री अपने फिल्मी करियर पर भी ध्यान दे रही हैं। उम्मीद है अनुष्का शर्मा जल्द ही फिल्मी दुनिया में वापसी कर लेंगी। हाल ही में अनुष्का शर्मा एक एड शूट पर जाते हुए स्पॉट हुई थी और उनके उसी वर्क कमिटमेंट देख अंदाजा लगाया जा रहा है कि अनुष्का अब कभी भी बड़े बर्दे पर दस्तक दे सकी हैं।


Download Android App
Download iOS App



