टीवी से अपने करियर की शुरुवात करने वाली बॉलीवुड एक्ट्रेस प्राची देसाई का करियर ग्राफ काफी उतार- चढ़ाव भरा रहा है। लेकिन वो छोटे पर्दे के बाद यहां भी अपनी जगह बनाने में कामयाब हो ही गई। 17 साल की उम्र में एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में कदम रखने वाली एक्ट्रेस प्राची देसाई ने फिल्म ‘रॉक ऑन’ से बॉलीवुड में एंट्री ली थी।
एक समय के बाद वो फिल्म इंडस्ट्री से गायब रहीं। कड़ी मेहनत के बाद ग्लैमर की दुनिया में अपनी जगह बनाने वाली प्राची देसाई को आज भी उनके फैंस पसंद करते हैं और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर उनके काम की तारीफ करते हैं। अब हाल ही में प्राची ने एक इंटरव्यू में अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर बात की। शादी के सवाल पर वो बोलीं ‘मेरे परिवार ने मेरी परवरिश जिस तरह से की है उस लिहाज से मैं शादी को अपने लिए सुरक्षित और आरामदायक नहीं मानती हूं। मैं जब अपने करियर के बुरे दौर में रहूंगी तो शादी करुंगी। मेरे लिए यहां तक पहुंच पाना एक बहुत बड़ी बात है।’
प्राची ने आगे कहा कि ‘मेरे दोस्त जब शादी के बारे में बात कर रहे होते हैं कि उनके घर में शादी की बात चलनी शुरू हो चुकी होती है तो मैं ये देखकर हैरान हो जाती हूं। मेरे परिवार के लोग कभी इस बारे में बात नहीं करते। मैं फिल्मों में न जाने कितनी बार शादी कर चुकी हूं। वैसे भी मैं ऑनस्क्रीन न जाने कितनी बार शादी कर चुकी हूं। मेरे लिए जो भी लड़का होगा उसे काफी तैयार रहना होगा। मैं अपने सिद्धांत पर जीवन जीना चाहती हूं और शादी के लिए आजादी नहीं गंवा सकती।’
‘मैं ये दावे के साथ कह सकती हूं कि मैं इस प्रोफेशन में बिना किसी गॉडफादर की मदद से आई हूं। मैंने अपने दम पर इस इंडस्ट्री में जगह बनाई है। मेरे परिवार वालों ने मेरी स्पेस की रिस्पेक्ट की है और कभी भी मुझे शादी के लिए फोर्स नहीं किया। यहां तक कि किसी ने शादी का जिक्र भी नहीं किया। जो भी लड़का मेरे लिए होगा उसे अभी से बहुत प्रिपेयर होना पड़ेगा। मैं अपने टर्म्स पर लाइफ जीना पसंद करती हूं। मुझे आजादी इतनी ज्यादा पसंद है कि मैं उसके लिए शादी को ठुकरा भी सकती हूं। कुछ साल बाद मैं शादी करने के बारे में सोच सकती हूं। मगर शर्त यही है कि कोई परफेक्ट मेरे जीवन में आए।’


Download Android App
Download iOS App






