बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री Anushka इन दिनों काफी ज्यादा व्यस्त हैं। शाहरुख खान की फिल्म जीरो में अनुष्का अहम भूमिका में हैं। ऐसे में अपनी अगामी फिल्म के प्रमोशन में अनुष्का जोरों शोरों से लगी हुर्ई थी। वहीं इसी बीच अनुष्का ने अपने काम से ब्रेक ले लिया है। जी हां इसकी कारण यह है कि अनुष्का की शादी की सालगिरह 11 दिसंबर को विराट कोहली और अनुष्का शर्मा शादी के बंधन में बंधे थे। ऐसे में अब शादी को पूरा एक साल बीत चुका है।
फिल्म ‘जीरो’ के सेट से लिया कुछ समय के लिए ब्रेक…
बता दें की शादी की पहली सालगिरह मनाने के लिए विराट-Anushka ने खास प्लान बनाया है। दोनों इस दिन रोमांटिक वेकेशन पर रहेंगे। खबरों की माने तो ये दोनों ऑस्ट्रेलिया में ही शादी की पहली सालगिरह सेलीब्रेट करेंगे। अपनी शादी की पहली सालगिरह पर विराट-अनुष्का एकांत में रहना चाहते हैं।
https://www.instagram.com/p/Bp4eagygdib/?utm_source=ig_embed
ऐसे में विराट-अनुष्का ने ऑस्ट्रेलिया में अपनी शादी की सालगिरह मनाने का सोचा है। अनुष्का के पति विराट कोहली ऑस्ट्रेलिया बनाम इंडिया क्रिकेट मैच खेलने के लिए ऑस्ट्रेलिया गए हैं। ऐसे में अब अनुष्का भी पति विराट के पीछे ऑस्ट्रेलिया गई हैं। अनुष्का विराट को जॉइन करने ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना हो चुकी हैं।
https://www.instagram.com/p/Bpcd_-zAOZd/?utm_source=ig_embed
ऐसे में अनुष्का को एयरपोर्ट पर देखा गया। अनुष्का एयरपोर्ट पर ब्लू ब्लेजर और पैंट में नजर आईं। बता दें विराट-अनुष्का ने 11 दिसंबर साल 2017 को इटली में धूमधाम से शादी रचाई थी।
https://www.instagram.com/p/BrAvcGOHj-I/?utm_source=ig_embed
अपनी फिल्म ‘जीरो’ का प्रचार कर रहीं अनुष्का ने मीडिया से बातचीत करते हुए अपनी शादी को लेकर खुल कर बोलीं। शादी और प्रेम को लेकर जब अनुष्का से बात की गई तो अनुष्का ने बड़े ही सलीके से अपनी बात सामने रखी। एक सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि शादी के खूबसूरत बंधन है।
https://www.instagram.com/p/BlDqNtuA6Jq/?utm_source=ig_embed
मैं इसकी पवित्रता में विश्वास रखती हूं। मैंने 29 साल की उम्र में शादी की। आमतौर पर अभिनेत्रियां इस उम्र के बाद ही शादी करने का प्लान करती हैं। मैं कभी भी ट्रेडिशनल मेथड नहीं फॉलो नहीं करती हूं और ना ही इस तरह का चुनाव करती हूं।
https://www.instagram.com/p/BoL2HGuA6kQ/?utm_source=ig_embed
कभी भी मेरा ये उद्देश्य नहीं रहा है कि मैं कुछ ऐसा करूं जो पहले से किया जा चूका है। जब मैं 25 साल की थी तब मैंने फिल्में प्रोड्यूस करना शुरू कर दिया था। मैंने शादी की क्योंकि मुझे लगा ये सही समय है ऐसा करने का। ऐसे लोगों को देखना बेहद खूबसूरत है जो एक दूसरे से प्रेम करते हैं अपनी जिंदगी एक दूसरे के लिए समर्पित करते हैं।


Download Android App
Download iOS App




