क्रिकेट ट्रेनिंग के बीच इंग्लैंड में आराम फरमाती नजर आईं अनुष्का शर्मा, अर्जुन कपूर ने एक्ट्रेस का उड़ाया मजाक

Summary :

अनुष्का शर्मा अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘चकदा एक्सप्रेस’ को लेकर सुर्खियों में हैं। इस फिल्म में वह क्रिकेट खेलती नजर आने वाली हैं। इस समय अनुष्का शर्मा क्रिकेट की स्पेशल ट्रेनिंग के लिए इंग्लैंड में हैं। एक्ट्रेस ने वहां से अपनी लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की हैं।

अनुष्का शर्मा इस वक्त अपनी अपकमिंग फिल्म चकदा एक्सप्रेस को लेकर सुर्खियों
में हैं। इस फिल्म में वह क्रिकेट खेलती नजर आएंगी। अनुष्का मूवी में झूलन
गोस्वामी  के किरदार में नजर आने वाली हैं
इसलिए वह किसी भी तरह की कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहती हैं। इस समय अनुष्का
क्रिकेट की स्पेशल ट्रेनिंग के लिए इंग्लैंड में हैं। जहां से एक्ट्रेस ने अपनी
लेटेस्ट तस्वीरें फैंस के साथ शेयर की हैं। एक्ट्रेस की पोस्ट पर उनके दोस्त और
एक्टर अर्जुन कपूर ने रिएक्ट किया है।

Anushka Sharma resumes work post-pregnancy - EasternEye

अनुष्का शर्मा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की है।
इस पोस्ट को साझा करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा
, ‘उस हंसी से मूर्ख मत बनो‘। इन तस्वीरों में अनुष्का शर्मा मैदान पर बैठी नजर आ रही
हैं। एक तस्वीर में वह खुलकर हंसते हुए दिखाई दे रही हैं तो वहीं बाकि तस्वीरों
में एक्ट्रेस घास पर लैटी हुई है और उनके पास एक बॉल पड़ी नजर आ रही है।

एक्ट्रेस के लुक की बात करें तो वह व्हाइट कलर की टीशर्ट और पर्पल कलर के लोवर
पहने दिख रही हैं। अनुष्का शर्मा की इन खूबसूरत तस्वीरों को देखकर ना सिर्फ फैंस
बल्कि सेलेब्स भी खुद को कॉमेंट करने से रोक नहीं पाए है। अर्जुन कपूर ने हमेशा ही
तरह एक्ट्रेस की पोस्ट पर अपने मजाकिया अंदाज में कॉमेंट कर लिखा
, देखा मैं अपनी बर्थडे पोस्ट में सही था,
इसके साथ ही उन्होंने हंसने वाली इमोजी भी साझा
की है।

बता दें कि ‘चकदा एक्सप्रेस‘
से अनुष्का शर्मा लंबे समय के बाद बिग स्क्रीन
पर वापसी कर रही हैं। इससे पहले वह आखिरी बार 2018 में फिल्म
‘जीरो‘ में शाहरुख खान के साथ नजर आई थीं। ‘चकदा एक्स्प्रेस‘ भारतीय महिला
क्रिकेटर झूलन गोस्वामी की कहानी दिखाती है
, जिन्होंने पुरुष वर्चस्व वाले समाज और खेल में अपने संघर्ष
से अलग पहचान बनाई। ये फिल्म अगले साल 2023 में रिलीज होगी।

Desk Team