अनुष्का शर्मा कहती रही हैं कि वह बचपन से ऐसी कॉमिक्स पढ़ा करती थीं जिनमें भूतों की कहानियां होती थीं। भटकती आत्माओं के किस्से होते थे। ऐसी मायावी दुनिया में अनुष्का खो जाया करती थी।
जब अभिनेत्री से निर्मात्री बनी तो अपनी फिल्म में भी भूत-आत्मा को लाना नहीं भूली, लेकिन अफसोस कि अनुष्का की फिल्म नहीं चली।
फिल्म भले ही बॉक्स ऑफिस पर कंगाल रही, पर अनुष्का का प्रोडक्शन हाउस अभी कंगाल नहीं हुआ है।
अनुष्का ने संकेत दे दिए हैं कि वह फिल्म बनाना नहीं छोड़ेंगी, लेकिन अब उनकी फिल्मों का सब्जेक्ट रीयल लाइफ से जुड़ा होगा। भूत-आत्माओं से अब तौबा है।


Download Android App
Download iOS App







