मधुबाला का किरदार हर अभिनेत्री निभाना चाहती है, क्योंकि मधुबाला का व्यक्तित्व ही ऐसा रहा है जिनका सम्मोहन दर्शकों पर ही नहीं, उनके को-स्टार्स पर भी बना रहा। अक्सर अभिनेत्रियों से सवाल किए जाते हैं कि वे किसकी जिंदगी को परदे पर उतारना चाहती हैं तो अधिकांश का जवाब मधुबाला ही होगा।
हो सकता है कि आने वाली किसी फिल्म में करीना कपूर मधुबाला का किरदार निभाती नजर आएं, क्योंकि मधुबाला की छोटी बहन मधुर ब्रिज ने यही इच्छा जताई है कि अगर मधुबाला की लाइफ पर कोई फिल्म बनती है, तो लीड रोल में करीना कपूर ही हों। मधुबाला के परिवार की तरफ से स्वीकृति मिलना ही करीना के लिए खुशी का अहम पल है। मधुर कहती हैं कि करीना, मधुबाला की तरह ही शरारती हैं।
पहले मैं चाहती थी कि माधुरी दीक्षित यह रोल करें लेकिन अभी की अभिनेत्री में करीना कपूर पर ही यह रोल सूट करेगा। करीना बहुत खूबसूरत भी हैं। यदि ऐसी कोई फिल्म बनती है तो बेबो के लिस्ट में एक और दमदार फिल्म का नाम जुड़ जाएगा।


Download Android App
Download iOS App






