बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली की जोड़ी उनमें से है जिनको हमेशा फैंस का खूब प्यार मिला है। यही नहीं दोनों जब भी साथ में दिखाई देते हैं तो फैंस की इसी पॉवर कपल पर निगाहें उन पर थम जाती हैं। हाल ही में भी कुछ ऐसा ही हुआ है जब एक वेडिंग फंक्शन में दोनों ने शिरकत की। इस दौरान विराट-अनुष्का एथनिक वेयर में नजर आए।

पहले जान लीजिये, ये वेडिंग फंक्शन ग्लेन मैक्सवेल और उनकी वाइफ विनी रमन की शादी का है। कपल ने शादी को पहले ही कर ली थी, मगर उनकी टीम ने मैक्सवेल के लिए स्पेशल पार्टी का आयोजन किया। हालांकि ये पार्टी बायो बबल में ही राखी गई।

पार्टी में अनुष्का शर्मा हमेशा की तरह बेहद खूबसूरत नजर आ रही थी। एक्ट्रेस ने पार्टी के लिए पिंक कलर का सूट चुना जिसके साथ उन्होंने मैचिंग ज्वेलरी व मिनिमल मेकअप के साथ अपने लुक को कंप्लीट किया। वहीं विराट कोहली ब्लू कुर्ते और वाइट पायजामे में बेहद हैंडसम दिख रहे हैं।
एक्ट्रेस ने शेयर की तस्वीरें….
अनुष्का शर्मा ने अपनी इन तस्वीरों को अपने आधिकरिक इंस्टग्राम हैंडल पर पोस्ट किया है। तस्वीरों के कैप्शन में एक्ट्रेस लिखती हैं, ‘बबल में वेडिंग फंक्शन’। अब मुझे लगता है कि मैंने बबल में करीब हर फंक्शन और फेस्टिवल सेलिब्रेट कर लिए हैं। दरअसल, इस दौरान एक्ट्रेस ये बताना चाह रही हैं। भले ही उन्हें कोरोना महामारी की वजह से बायो बबल में रहना पड़ रहा है, लेकिन वह हर एक मूवमेंट को खूब अच्छे से एन्जॉय कर रहे हैं।
मालूम हो, इन दिनों विराट कोहली आईपीएल 2022 खेलने में व्यस्त हैं और उनके साथ अनुष्का भी हैं। बता दें, कोरोना के कारण खिलड़ियों और उनके साथ मौजूद फैमिली के लोगों को बायो बबल में ही रहना पड़ता है। अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की इन खूबसूरत तस्वीरों को देखकर फैंस जमकर कमेंट करते हुए तारीफ कर रहे हैं।

गौरतलब है, अनुष्का शर्मा पिछले काफी समय फिल्मों से दूर अपनी मदरहुड जर्नी का आनंद ले रही थी। साथ ही उन्होंने अपना प्रोडक्शन हाउस भी छोड़ दिया। लेकिन अब एक्ट्रेस एक बार फिर बड़े पर्दे पर वापसी करने को तैयार हैं। फिलहाल, अनुष्का शर्मा अपनी अपकमिंग फिल्म ‘चकदा ऐक्सप्रेस’ की शूटिंग में जी-तोड़ मेहनत कर रही हैं। इस फिल्म में एक्ट्रेस क्रिकेटर का रोल निभाएंगी।


Download Android App
Download iOS App



