रणवीर सिंह ने अपने ड्राइवर को दो महीने से नहीं दी सैलरी, मांगने पर की जमकर पिटाई

Summary :

NULL

बॉलीवुड के जाने-माने एक्टर रणवीर सिंह को तो आप सब ही जानते हैं। उनके फैन्स की कमी नहीं है। अक्सर यह भी देखा गया है कि रणवीर सिंह अपनी किसी भी बात से सुर्खियों में आ ही जाते हैं। जहां भी रणवीर सिंह जाते हैं सुर्खियां उन तक पहुंच ही जाती हैं। रणवीर सिंह आजकल संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘पद्मावती’ में काम कर रहे हैं। रणवीर सिंह आजकल फिर से सुर्खियों में हैं पर वह अपनी फिल्म ‘पद्मावती’ को लेकर नहीं हैं। सबको ही पता है कि रणवीर सिंह अपनी फिल्मों के लिए करोड़ों रुपए चार्ज करते हैं।

फिल्म बाजीराव मस्तानी और फिल्म पद्मावती जैसी फिल्मों में अहम किरदार निभाते हैं और वह अपने किरदारों के लिए करोड़ों रुपए लेते हैं। रणवीर सिंह ने फिल्म ‘पद्मावती’ के लिए 8 करोड़ रुपए चार्ज किए हैं। लेकिन अब एक ऐसी बात सामने आई है कि आप भी सोच में पड़ जाएंगे कि रणवीर सिंह भी ऐसा कुछ कर सकते हैं। हम बात कर रहे हैं कि रणवीर सिंह ने अपने ड्राइवर को 2 महीनों से सैलरी नहीं दी है।

फिल्म सेट केस्पॉटब्वॉय की माने तो ‘पद्मावती’ की शूटिंग के दौरान रणवीर सिंह के बॉडीगार्ड और ड्राइवर के बीच लड़ाई हो गई। उस लड़ाई के बाद पता चला कि रणवीर सिंह ने अपने ड्राइवर को 2 महीने की सैलरी नहीं दे रखी है।

आपको बता दें कि फिल्म ‘पद्मावती’ की शूटिंग के दौरान रणवीर सिंह के ड्राइवर सूरज पाल और उनके मैनेजर में 2 महीने की सैलरी को लेकर लड़ाई हो गई। रणवीर सिंह के ड्राइवर की 2 महीने की सैलरी बकाया है जो कि 85000 है।

ड्राइवर अपनी 2 महीने की सैलरी 85000 की मांग कर रहा था लेकिन रणवीर के मैनेजर ने इस बात पर ध्यान नहीं दिया और दूसरे ड्राइवर से उसे बाहर निकालने के लिए बोल दिया। उसके बाद रणवीर सिंह के ड्राइवर को उनके बॉडीगार्ड ने मारना शुरू कर दिया है।

यह मामला इतना बिगड़ गया था कि इनके बीच की लड़ाई को खुद संजय लीला भंसाली को रोकने आना पड़ा था। इस पूरे मामले के बाद उन्होंने उस ड्राइवर को नौकरी से बाहर निकाल दिया और कहा कि उसको उसकी सैलरी एक दिन में मिल जाएगी।

स्पॉटब्वॉय की खबरों की माने तो अभी तक ड्राइवर को उसकी बकाया सैलरी नहीं मिली है। सूरज ने रणवीर सिंह की बहन से कॉन्टैक्ट करने की कोशिश की लेकिन वहां से भी उसे कोई जवाब नहीं मिल पाया है। इस पूरे मामले को सूरज ड्राइवर यूनियन के पास ले जाने का प्लान बना रहा है।

आपको बता दें कि संजय लीला भंसाली की फिल्म में दीपिका पादुकोण चित्तौड़ की महारानी पद्मिनी का किरदार निभा रही हैं। इस फिल्म में शाहिद कपूर दीपिका के पति राजा रावल रतन सिंह का रोल निभा रहे हैं। रणवीर सिंह इस फिल्म में दिल्ली सल्तनत के शासक अलाउद्दीन खिलजी का किरदार निभा रहे हैं। इस फिल्म में तीनों का ही लुक रिलीज हो गया है। तीनों के ही लुक को फैन्स को बहुत पसंद आ रहा है।

Desk Team