Arijit Singh ने फिर अपनी सादगी से जीता लोगों का दिल, सरेआम सिंगर ने छुए MS Dhoni के पैर, देखें वीडियो

Summary :

आईपीएल की शुरुआत हो चुकी है और बीती शाम को ओपनिंग सेरेमनी हुई, जहां अरिजीत सिंह, रश्मिका मंदाना और तमन्ना भाटिया ने जबरदस्त परफॉर्मेंस दी। इस सेरेमनी के बाद कुछ ऐसा भी हुआ, जिसने इंटरनेट की दुनिया का दिल जीत लिया। अब इसकी फोटोज सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं।

क्रिकेट का त्यौहार कहे जाने वाले आईपीएल 2023 का आगाज हो चुका है। 31 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में इसकी शानदार शुरुआत हुई। आईपीएल 2023 की ओपनिंग सेरेमनी में फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने सिंगर अरिजीत सिंह, एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना और तमन्ना भाटिया ने जबरदस्त परफॉर्मेंस दी। 
आईपीएल 2023 की ओपनिंग सेरेमनी में अनोखा नजारा भी देखने को मिला। जिसने स्टेडियम में मौजूद लोगों को दीवाना कर दिया। पॉपुलर सिंगर अरिजीत अपनी सादगी के लिए जाने जाते हैं। एक बार फिर अरिजीत ने अपनी इसी सादगी से हर किसी का दिल जीत लिया है। सिंगर की फोटो और वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही है जिस पर लोग दिल खोलकर प्यार लुटा रहे हैं।
इस समय इंटरनेट पर अरिजीत सिंह और एमएस धोनी की फोटोज और वीडियोज वायरल हो रहे हैं। दरअसल, सबकी परफॉर्मेंस होने के बाद अरिजीत सिंह, रश्मिका मंदाना और तमन्ना भाटिया के साथ होस्ट मंदिरा बेदी स्टेज पर थे। जैसे ही धोनी मंच पर आए, अरिजीत ने उनके पैर छू लिए। धोनी ने भी उन्हें अपने गले से लगा लिया। अरिजीत को पैर छूता देख रश्मिका और तमन्ना तालिया बजाने लगीं।

इस पल ने फैंस का दिल जीत लिया और अब इस मोमेंट की तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। इन तस्वीरों और वीडियोज पर फैंस भी जमकर अपने रिएक्शन दे रहे हैं। बॉलीवुड के टॉप सिंगर अरिजीत का इंडियन क्रिकेट टीम के बेस्ट कैप्टन धोनी का पैर छूना हर किसी के दिल को भा गया है।
इसके अलावा एक और वीडियो काफी वायरल हो रहा है। जब अरिजीत मैदान में लाइव परफॉर्मेंस दे रहे थे, तब पवेलियन में एक कोने में बैठे एमएस धोनी भी उनके गानों को इंजॉय कर रहे थे। जैसे ही कैमरे में धोनी दिखे, पूरा स्टेडियम झूम उठा।  अरिजीत ने हर बार की तरह इस बार भी स्टेडियम में मौजूद हर शख्स को अपनी आवाज के जादू से मंत्रमुग्ध कर दिया था।

Desk Team