Channa Mereya से घर कब आओगे तक: 1 Billion Views ने बदली अरिजीत सिंह की किस्मत

Summary :

Arijit Singh Success Story : बॉलीवुड के सबसे लोकप्रिय गायकों में शुमार अरिजीत सिंह को लेकर हाल ही में ऐसी खबरें सामने आई हैं, जिन्होंने उनके चाहने वालों को भावुक कर दिया है। सोशल मीडिया पर उनके सिंगिंग करियर से दूरी बनाने की चर्चाओं ने फैंस को हैरान कर दिया है। अरिजीत की आवाज़ से जुड़े करोड़ों लोग इस खबर से सदमे में नजर आ रहे हैं। Arijit Singh Success Story: हर एहसास की आवाज़ हैं अरिजीत सिंह अरिजीत सिंह की आवाज़ में वो जादू है, जो सीधे दिल तक पहुंचता है। चाहे प्यार का इजहार हो या टूटे दिल…

Arijit Singh Success Story : बॉलीवुड के सबसे लोकप्रिय गायकों में शुमार अरिजीत सिंह को लेकर हाल ही में ऐसी खबरें सामने आई हैं, जिन्होंने उनके चाहने वालों को भावुक कर दिया है। सोशल मीडिया पर उनके सिंगिंग करियर से दूरी बनाने की चर्चाओं ने फैंस को हैरान कर दिया है। अरिजीत की आवाज़ से जुड़े करोड़ों लोग इस खबर से सदमे में नजर आ रहे हैं।

Arijit Singh Success Story: हर एहसास की आवाज़ हैं अरिजीत सिंह

Arijit Singh Success Story
Arijit Singh Success Story ( Source : Social Media )

अरिजीत सिंह की आवाज़ में वो जादू है, जो सीधे दिल तक पहुंचता है। चाहे प्यार का इजहार हो या टूटे दिल का दर्द, उनकी गायिकी हर मूड में फिट बैठती है। यही वजह है कि आज भी उनके गाने लोगों की प्लेलिस्ट में सबसे ऊपर रहते हैं।

Bollywood Playback Singer: करियर की शुरुआत रियलिटी शो से

Bollywood Playback Singer
Bollywood Playback Singer ( Source : Social Media )

अरिजीत सिंह ने अपने करियर की शुरुआत साल 2005 में म्यूजिक रियलिटी शो ‘फेम गुरुकुल’ से की थी। इसके बाद वह इंडियन आइडल में भी नजर आए। भले ही वह ये शो जीत नहीं पाए, लेकिन उनकी आवाज़ ने इंडस्ट्री का ध्यान जरूर खींच लिया।

Arijit Singh ‘मर्डर 2’ से मिला पहला बड़ा मौका

Arijit Singh
Arijit Singh ( Source : Social Media )

कड़ी मेहनत और संघर्ष के बाद अरिजीत को साल 2011 में फिल्म ‘मर्डर 2’ में गाना गाने का मौका मिला। इस फिल्म का गाना ‘फिर मोहब्बत’ लोगों को खूब पसंद आया और यहीं से उनके करियर को नई दिशा मिली।

‘Aashiqui 2’ ने बदली किस्मत

Aashiqui 2
Aashiqui 2 ( Source : Social Media )

साल 2013 में आई फिल्म ‘आशिकी 2’ का गाना ‘तुम ही हो’ अरिजीत सिंह के करियर का टर्निंग पॉइंट साबित हुआ। इस गाने ने उन्हें रातों-रात सुपरस्टार बना दिया और हर घर में उनकी आवाज़ गूंजने लगी।

1 Billion Views song वाला गाना फिर चर्चा में

1 Billion Views song
1 Billion Views song ( Source : Social Media )

इसी बीच अरिजीत का एक सुपरहिट गाना फिर से सुर्खियों में है, जिसने यूट्यूब पर 1 बिलियन से ज्यादा व्यूज हासिल किए हैं। यह गाना आज भी लोगों के दिलों पर राज कर रहा है और अरिजीत की पॉपुलैरिटी को साबित करता है।

Heartbreak songs: एक से बढ़कर एक हिट गाने

Heartbreak songs
Heartbreak songs ( Source : Social Media )

अरिजीत सिंह ने अपने करियर में कई यादगार गाने दिए हैं, जिनमें ‘चन्ना मेरेया’, ‘अगर तुम साथ हो’, ‘राब्ता’, ‘केसरिया’, ‘गेरुआ’, ‘ऐ दिल है मुश्किल’ और ‘चलेया’ जैसे गाने शामिल हैं।

Arijit Singh YouTube Record में कई भाषाओं में बिखेरा सुरों का जादू

Arijit Singh YouTube Record
Arijit Singh YouTube Record ( Source : Social Media )

अरिजीत ने सिर्फ हिंदी ही नहीं, बल्कि बंगाली, तमिल, तेलुगु, मलयालम और मराठी भाषाओं में भी गाने गाकर अपनी अलग पहचान बनाई है।

Read More: Arijit Singh नहीं करेंगे प्लेबैक सिंगिंग, जानें सिंगर ने क्यों लिया ये फैसला……….

Mahima Bhardwaj

महिमा भारद्वाज पिछले एक साल से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत Hindustan Times में की, जहाँ उन्होंने डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और ट्रेंडिंग टॉपिक्स से जुड़ा कंटेंट लिखा। इस दौरान उन्हें न्यूज़ रिसर्च, कंटेंट राइटिंग, हेडलाइन ड्राफ्टिंग और SEO फ्रेंडली आर्टिकल्स तैयार करने का व्यावहारिक अनुभव मिला। महिमा को बॉलीवुड से जुड़ी खबरें, फिल्म रिव्यू, सेलेब्रिटी अपडेट्स और एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स पर लिखना पसंद है। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ उन्हें इंटरव्यू और मीडिया से जुड़े कामों में भी रुचि है। फिलहाल महिमा भारद्वाज Punjab Kesari में Bollywood Writer के रूप में काम कर रही हैं।