बॉलीवुड के गबरू जवान मुंडा अर्जुन कपूर आज अपना 37वां जन्मदिन लेडी लव मलाइका के साथ दुनिया के सबसे रोमांटिक शहर पेरिस में मना रहे हैं। अर्जुन और मलाइका के रिश्ते धीरे धीरे अब जग जाहिर हो रहा हैं। और लोगों के सामने दोनों खुलकर प्यार करते हुए भी नजर आ रहे हैं। वही अर्जुन का बर्थडे सेलिब्रेट करने के लिए दोनों ही लव बर्ड्स कुछ दिन पहले ही पेरिस के लिए रवाना हो गए थे। वही अब पेरिस से दोनों साथ में बिताए कुछ रोमांटिक पल क मोमेम्न्ट्स भी सोशल मीडिया पर शेयर किया हैं। जिसे देखने के बाद फैंस अब उनकी फोटोज पर जमकर कमेंट भी कर रहे हैं।

अर्जुन कपूर ने शेयर की ऐसी तस्वीर
अर्जुन कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर जो तस्वीरें शेयर की हैं, उसमें दोनों का रोमांटिक अंदाज देखने को मिल रहा है। अर्जुन सेल्फी ले रहे हैं, तो मलाइका उनके पीछे खड़ी हुई हैं। इसके साथ ही दोनों थोड़ा कोजी होते हुए भी दिखाई दे रहे हैं। वहीं, दोनों के पीछे एफिल टावर भी साफ नजर आ रहा है, जिसकी ओर एक तस्वीर में मलाइका इशारा करती भी नजर आ रही हैं। तस्वीरों को शेयर करते हुए अर्जुन ने लिखा, एफिल गुड, मुझे पता था, मैं करूंगा…।वही एक्टर के पिक्चर शेयर करते के साथ ही उसपर उनके फैंस के रिएक्शन आने भी शुरू हो गए हैं।

लेडी लव के साथ शेयर की स्टोरी

इसके साथ ही अर्जुन कपूर ने मलाइका के साथ स्टोरी भी लगाई है, जिसे मलाइका ने अपनी स्टोरी में शेयर करते हुए एक हार्ट इमेजी लगाई है। दोनों अपनी तस्वीरों से कपल गोल्स दे रहे हैं। वही दोनों एक दूसरे को लम्बे समय से डेट कर रहे हैं। और ऐसी खबर भी सामने आ रही थी की दोनों जल्द ही शादी के बंधन में भी बांधने वाले हैं। हालाँकि इस बात पर दोनों में से किसी भी कपल ने खुलकर बात नहीं की थी। वही अर्जुन कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें उनकी फिल्म ‘एक विलेन 2’ 29 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है। वहीं, वह आसमान भारद्वाज की ‘कुत्ते’ और अजय बहल की ‘लेडीकिलर’ में भी नजर आएंगे। वेल अब ये लव बर्ड्स कब शादी के बंधन में बांधते हैं ये देखना काफी दिलचस्प होने वाला हैं।


Download Android App
Download iOS App



