जल्द कर सकते हैं Arjun Kapoor अपने से 11 साल बड़ी इस अभिनेत्री के साथ अपने रिश्ते का खुलसा

Summary :

इन दिनों बॉलीवुड एक्टर Arjun Kapoor और अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा के अफेयर की चर्चा हाल ही में बॉलीवुड गलियारों में गूंज रही हैं।

इन दिनों बॉलीवुड एक्टर Arjun Kapoor और अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा के अफेयर की चर्चा हाल ही में बॉलीवुड गलियारों में गूंज रही हैं। दोनों इन दिनों मीडिया में भी हॉट टॉपिक बने हुए हैं। वहीं दोनों स्टार्स हाल ही में हाथों में हाथ डाले हुए भी दिखाई दिए।

दोनों जल्दी ही अपने रिश्ते का खुलसा करने वाले हैं

बता दें कि Arjun Kapoor ने मलाइका अरोड़ा का सोशल मीडिया पर एक फोटो लाइक की तो यह चर्चा दोबारा से होने लगी है कि क्या अर्जुन कपूर और मलाइका आने वाले दिनों में अपने रिश्ते को लेकर कुछ कहेंं।

https://www.instagram.com/p/BpKnqTdBGDX/?utm_source=ig_embed

हाल ही में अर्जुन कपूर ने मलाइका अरोड़ा की एक फोटो लाइक करी है वहीं एक रिएलिटी शो में भी मलाइका अरोड़ा का हाथ थामे स्टेज पर हाथ पकड़ कर भी साथ गए।

https://www.instagram.com/p/BpTgfUTAgD8/?utm_source=ig_embed

इधर मलाइका भी Arjun Kapoor के साथ खुलेआम सबके सामने आकर बता रही हैं कि वह जिंदगी में अकेली नहीं हैं। अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा को कुछ समय पहले रेस्तराओं-पार्टियों में संग देखा जा रहा था। फिर हाल में वे एक फैशन शो में साथ में बैठे और हर निगाह उन्हें देखती रही।

https://www.instagram.com/p/BoxFtgrBMtj/?utm_source=ig_embed

वैसे तो मलाइका अरोड़ा और Arjun Kapoor के बीच अफेयर होने की खबरें तो काफी समय से आ रही है। इतना ही नहीं खबरों की माने तो यह भी कहा जा रहा है कि अर्जुन कपूर मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान के बीच हुए तलाक का भी एक बड़ी वजह हैं।

https://www.instagram.com/p/BpL6eGbBhKR/?utm_source=ig_embed

जिसके चलते अब सलमान खान और Arjun Kapoor के रिश्ते में भी दरार आ गई है। सूत्रो की मानें तो अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा के बीच यह प्रेम कहानी की शुरूआत तब हुई जब अर्जुन कपूर सलमान खान के घर फिटनेस ट्रेनिंग के लिए आया करते थे।

बॉलीवुड में आइटम नंबर्स के ल‍िए पहचानी जाने वालीं मलाइका अरोड़ा ने 2017 में सलमान खान के भाई अरबाज खान से तलाक ले लिया था। करीब 20 साल तक अरबाज के साथ रहने वाली मलाइका एक बेटे की मां भी हैं। खबरों के अनुसार मलाइका और अरबाज ने एक दूसरे को काफी वक्‍त तक डेट किया था। 1998 में दोनों ने एक दूसरे को अपना जीवनसाथी चुन ल‍िया था।

Desk Team