राजापाकड़ : मिशन 2019 के तहत हाजीपुर के राजापाकड़ प्रखण्ड के सिघौली दलित बस्ती में जनसम्पर्क अभियान प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा जी के नेतृत्व में अगाज हुआ। जिसमें बिहार प्रदेश कांग्रेस कमीटि के पूर्व उपाध्यक्ष एआईसीसी सदस्य प्रवीण सिंह ने कहा कि वर्तमान सरकार जुमले की सरकार है जो काम करने में नहीं सिर्फ बोलने में विश्वास रखती है।
किसान कर्ज, महिला सुरक्षा, युवाओं को रोजगार, कालाधन हर मुद्दे पर भाजपा की सरकार विफल रही है। साथ ही एआईसीसी् सदस्य ने यह भी कहे कि 2019 में निश्चित रुप से कांग्रेस की सरकार बनेगी जो आम जनता का सरकार होगा।


Download Android App
Download iOS App



