पाकिस्तानी महिला क्रिकेटर Sana Mir का ये भारतीय खिलाड़ी है फेवरेट

Summary :

क्रिकेट खेल में भारत और पाकिस्तान के लोगों हमेशा से एक दूसरे के लिए सुर्खियां बनते ही आए हैं। भारत और पाकिस्तान दोनों ही देशों के बीच राजनीति और खेल को लेकर कई मुद्दों पर बहस होती रही है और आगे भी चलती रहेगी।

क्रिकेट खेल में भारत और पाकिस्तान के लोगों हमेशा से एक दूसरे के लिए सुर्खियां बनते ही आए हैं। भारत और पाकिस्तान दोनों ही देशों के बीच राजनीति और खेल को लेकर कई मुद्दों पर बहस होती रही है और आगे भी चलती रहेगी।

भारत और पाकिस्तान में क्रिकेट को लेकर जो मसला चल रहा है वह किसी से भी छिपा हुआ नहीं है। ऐसे में क्रिकेट को लेकर किसी भी बड़े खिलाड़ी का बयान एक बड़ी सुर्खी बन जाती है। हाल ही में कुछ मामला ऐसा ही सामने आया है।

दुनिया की नंबर एक महिला गेंदबाज हैं Sana Mir

आईसीसी की हाल ही में वनडे रैंकिंग में पाकिस्ता क्रिकेट महिला टीम की Sana Mir दुनिया की नंबर एक महिला गेंदबाज बन गईं हैं। बता दें कि सना पाकिस्तान क्रिकेट की पहली ऐसी महिला खिलाड़ी हैं जिन्होंने ये उपलब्धि हासिल की है।

सना मीर 663 अंक के साथ गेंदबाजी रैंकिंग में पहले नंबर पर आ गई हैं जबकि दूसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया की मेगन स्कट 660 अंक के साथ मौजूद हैं। साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम की मेरिजाने कैप 643 अंक के साथ तीसरे नंबर पर हैं।

आभार जताया है Sana Mir ने

Sana Mir ने अपनी इस उपलब्धि के बाद ट्वीट कर टीम के साथी खिलाडिय़ों, सपोर्ट स्टाफ और आईसीसी को धन्यवाद किया है।

Sana Mir के फेवरेट क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी हैं

Sana Mir पाकिस्तान महिला वनडे क्रिकेट टीम और टी20 टीम की कप्तान भी रह चुकी हैं। सना मीर ने अपने पसंदीदा क्रिकेटर के बारे में बात करते हुए कहा कि भारतीय टीम के विकेटकीपर-बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी उनके सबसे पंसदीदा भारतीय क्रिकेटर हैं।

इसके अलावा सना ने धोनी के साथ इमरान खान का नाम भी लिया। यानि सना मीर का कहना था कि वो इमरान खान को भी एक क्रिकेटर के तौर पर बेहद पसंद करती हैं।

Desk Team