अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा अक्सर किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में बने रहते हैं। बॉलीवुड का ये पावर कपल हमेशा ही अपने रिेलेशनशिप को लेकर चर्चा का विषय बन जाता है। मलाइका और अर्जुन दोनों ही सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। ये स्टार कपल सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें और वीडियो फैंस के साथ साझा करते हैं, जिन पर इनके चाहने वाले खूब प्यार भी बरसाते हैं।

वहीं दोनों की शादी की खबरें भी आए दिन मीडिया में छाई रहती हैं लेकिन दोनों में से कोई भी इन पर कभी रिएक्ट नहीं करता है लेकिन हाल ही में ऐसी अफवाह उड़ी कि मलाइका अरोड़ा एक बार फिर प्रेग्नेंट हैं। ये खबरें पढ़ने के बाद अर्जुन का पारा हाई हो गया और अभिनेता ने इन अफवाह फैलाने वालों की जमकर क्लास लगाई थी। लेकिन अभी भी अर्जुन कपूर का गुस्सा शांत नहीं हुआ है। उन्होंने फिर सोशल मीडिया पर अपना गुस्सा जाहिर किया है।

अर्जुन कपूर ने अपने ऑफियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक स्टोरी पोस्ट की है जिसमें एक्टर ने एक बार फिर अपना गुस्सा जाहिर करते हुए लिखा, ‘हर किसी को अपने कर्मों का हिसाब मिलता है। आप अपनी पूरी जिंदगी लोगों से पंगा नहीं ले सकते हो। मुझे फर्क नहीं पड़ता कि आप कौन हो। जैसा जाएगा वैसा ही आएगा, ऐसे ही चीजें चलती हैं। जल्दी या देर से ब्रह्माण आपको अपने कर्मों का फल देगा, जिसके आप हकदार हो’।

अर्जुन कपूर यह स्टोरी इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही है। वहीं एक्टर की स्टोरी से एक बात तो साफ हो गई है कि अपनी लेडी लव को लेकर सामने आई झूठी खबरों से अर्जुन काफी हर्ट हुए हैं। वहीं अभी भी उनका गुस्सा शांत नहीं हुआ है। मलाइका और अर्जुन पिछले काफी सालों से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं और अपने रिश्ते को लेकर दोनों हमेशा ही ट्रोल्स के निशाने पर रहते हैं।

बता दें कि हाल ही में एक मलाइका अरोड़ की प्रेग्नेंसी की फर्जी खबरें खूब वायरल हो रही थीं। जिसमें लिखा था कि मलाइका और अर्जुन कपूर जब अक्टूबर में लंदन वेकेशन में गए थे, तब उन्होंने अपने करीबी दोस्तों के सामने प्रेग्नेंसी की गुड न्यूज दी थी। इस खबर के आने के कुछ देर बाद अर्जुन ने भड़कते हुए इस पर रिएक्ट किया था। वहीं मलाइका अरोड़ा ने भी अर्जुन की स्टोरी को रीशेयर कर उन खबरों को घिनौना बताया था।


Download Android App
Download iOS App



