पंजाब में पुलिस और गैंगस्टर के बीच मुठभेड़ होना कोई नई बात नहीं है। एक बार फिर पुलिस और गैंगस्टर के बीच मुठभेड़ हुई है। इस एनकाउंटर के बाद पुलिस ने 2 गैंगस्टर गिरफतार किए। इस घटना को लेकर अमृतसर के कमिश्नर पुलिस जसकरन सिंह ने बाताया आरोपियों पर 307 के मुकदमे दर्ज हैं। पूरे इलाके की घेराबंदी कर के दोनों बदमाशो को गिरफ्तार किया है और इनसे 5 हथिायार बरामद हुए हैं।
गैंगस्टर किसी बड़ी साजिश की फिराक में थे
अमृतसर के छेहरटा इलाके मे पंजाब पुलिस ने गुप्त सूचना मिलने पर बडी कार्रवाई की है। गैंगस्टर इनोवा गाड़ी में छेहरटा इलाके में किसी से मिलने आए थे।बताया जा रहा है कि ये गैंगस्टर किसी बड़ी साजिश की फिराक में थे। हालांकि पुलिस ने पहले ही कार्रवाई करते हुए दो बदमाश गिरफ्तार कर लिए।


Download Android App
Download iOS App



