अर्जुन कपूर ने एक बार फिर से खोया मां का साया, बहनों और पिता को संभाला

Summary :

NULL

बॉॅलीवुड की चांदनी अब अपने आखिरी सफर पर हैं। श्रीदेवी की अचानक मौम से उनके पूरे परिवार को तोड़कर रख दिया है। एक तरफ दोनों बेटियों के लिए अपने आंसू रोक पाना बेहद मुश्किल है तो वहीं दूसरी तरफ पिता बोनी कपूर के लिए अपनी पत्नी को इस हाल में देख पाना भी आसान नहीं है।

बोनी और दोनो बेटियों का श्रीदेवी को खोने के बाद बहुत बुरा हाल हो चुका है। तस्वीरों में साफ दिखाई दे रहा है कि श्रीदेवी की मौत ने किस तरह उनके परिवार को अंदर से तोड़कर रख दिया है।

इस तस्वीर में श्रीदेवी का पार्थिव शरीर तिरंगे में लिपटा हुआ है। इस तस्वीर में उनके पति बोनी कपूर, बेटी जाह्नवी और खुशी भी नजर आ रही हैं।

सारे गिले शिकवे भूल सौतेले बेटे अर्जुन भी इस दुख की घड़ी में अपनी बहनों और पिता के साथ खड़े हैं और इस दुख की घड़ी में उन्हें ढांढस बंधा रहे हैं।

इस दुख की घड़ी में भांजे मोहित मारवाह भी परिवार को ढांढस बंधाते नजर आए। मोहित मारवाह की शादी में ही हिस्सा लेने श्रीदेवी दुबई गई थी।

श्रीदेवी का पार्थिव शरीर तिरंगे में लिपटा हुआ है। बता दें कि श्रीदेवी को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई जा रही है।

ये है रूप की रानी की वो आखिरी तस्वीर जिसे देखकर इस बात का यकीन करना और भी मुश्किल हो जाता है कि वो अब हमारे बीच नहीं रही।

अधिक जानकारियों के लिए बने रहिये पंजाब केसरी के साथ

Desk Team