कश्मीर घाटी में कल बर्फबारी की होने संभावना

Summary :

NULL

गुरुवार शाम से लेकर जम्मू एवं कश्मीर में तीन दिनों तक बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है।  मौसम विभाग ने बुधवार को कहा कि कल शाम से मैदानी इलाकों में बारिश और ऊंचे पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है।’

राज्यभर में न्यूनतम तापमान में सुधार जारी है। श्रीनगर में न्यूनतम तापमान 4.9 डिग्री, पहलगाम में 0.5 डिग्री और गुलमर्ग में शून्य से एक डिग्री ेसेल्सियस नीचे रहा।

कारगिल में न्यूनतम तापमान शून्य से सात डिग्री नीचे और लेह में शून्य से पांच डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज हुआ।  जम्मू और कटरा दोनों जगहों का तापमान 13.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

बटोटे में रात का न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री, बनिहाल में 5.9 डिग्री, भदरवाह में 6.9 डिग्री और उधमपुर में 10.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करे।

Desk Team