बी-टाउन कपल मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर अपने रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं। ये स्टार कपल अक्सर ही हर फेवस्टिव एक दूसरे के साथ ही सेलिब्रेट करता दिखाई देता है। मगर इस बार क्रिसमस पर मलाइका अपनी फैमली और बेटे अरहान के साथ नजर आई। ऐसे में अर्जुन और मलाइका के फैंस काफी परेशान हो गए थे। ऐसे में अब खुद अर्जुन कपूर ने अपनी लेडी लव मलाइका के साथ क्रिसमस ना बनाने की वजह का खुलासा किया है।

अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा के फैंस हमेशा ही दोनों की तस्वीरों पर खूब प्यार लुटाते हैं। वहीं ये कपल भी एक दूसरे पर प्यार बरसाने का एक भी मौका नहीं छोड़ता है। हर छोटे से लेकर बड़े फेस्टिवल को अर्जुन और मलाइका एक दूसरे के साथ नजर आते हैं। अब तक कपूर फैमली के हर फंशन में भी मलाइका का का होना लाजमी होता है। मगर इस बार क्रिसमस पर अर्जुन किसी पार्टी में नजर नहीं आए।

वहीं अब अर्जुन कपूर ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक फोटो शेयर की है जिसमें वो बेड पर बैठे हुए काफी क्यूट पोज देते दिख रहे हैं। सामने आई फोटो में एक्टर ने अपने बालों में रेड कलर का हेयरबैंड लगा रखा है और वो फोन पर बात करते हुए पाउट बनाते दिख रहे हैं। एक्टर ने खुद को ब्लैंकेट से भी कवर रखा है।
अपनी इस फोटो को शेयर करते हुए अर्जुन कपूर ने कैप्शन में बताया है कि इस बार उन्होंने मलाइका अरोड़ा संग क्रिसमस क्यों नहीं मनाया है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘’छुट्टियों के इस मौसम में बीमार रेंडियर…” उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा को टैग भी किया है साथ ही फैंस को ये भी बताया है कि उन्हें कोरोना नहीं है।






इस पोस्ट के साथ अर्जुन ने साफ कर दिया है कि उनकी तबीयत खराब है इसलिए वो इस बार किसी क्रिसमस पार्टी करते नहीं दिखे हैं और इसी वजह से वो अपनी गर्लफ्रेंड मलाइका के साथ भी क्रिसमस नहीं मना पाए हैं। अर्जुन की इस पोस्ट पर एक्टर फैंस और कई सेलेब्स फ्रेंड्स ने कॉमेंट किया है। वहीं यूजर्स एक्टर को गेट वेल सून कह रहे हैं।


Download Android App
Download iOS App



