अर्जुन कपूर का ट्रोलर्स को करारा जवाब, बोले अगर मै आपकी मां, बहन के बारे मे नोटिस बोर्ड पर लिख दूं?

Summary :

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर उन स्टार्स की लिस्ट में शामिल है जो अक्सर सोशल मीडिया पर ट्रोल होते रहते है। यहां तक की उनकी पूरी फैमिली को किसी न किसी वजह से लोगो के ताने, गालियां सुननी ही पड़ती है। अब हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान अर्जुन कपूर ने ट्रोल्स पर गुस्सा निकालते हुए कहा है कि अगर मैं उनकी मां बहनों को गाली दूं तो उन्हें कैसा लगेगा?

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर उन स्टार्स की लिस्ट में शामिल है जो अक्सर सोशल मीडिया पर ट्रोल होते रहते है। सिर्फ अर्जुन ही नहीं उनके आस -पास के लोग, यहां तक की उनकी पूरी फैमिली को किसी न किसी वजह से लोगो के ताने, गालियां, या जली- कटी बाते सुननी ही पड़ती है। शायद इसे ही कहते है सेलिब्रिटी होना का नुक्सान। 
आपको बता दे, हाल ही में अर्जुन को उनकी बॉडी टाइप को लेकर खूब ट्रोल किया गया था जिसका एक्टर ने कड़ा जवाब भी दिया था। वही अक्सर उन्हें मलाइका अरोड़ा संग रिलेशनशिप को लेकर भी इंस्टाग्राम या ट्विटर पर ट्रोल किया जाता रहा है। अब हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान अर्जुन कपूर ने ट्रोल्स पर गुस्सा निकालते हुए कहा है कि अगर मैं उनकी मां बहनों को गाली दूं तो उन्हें कैसा लगेगा?
दरअसल, ट्रोल कई बार अर्जुन कपूर के पिता बोनी कपूर और उनकी बहनों खुशी, जाह्नवी और अंशुला के बारे में भी अपशब्द लिख देते हैं। इसे अलावा मलाइका अरोड़ा के साथ अर्जुन कपूर का एज गैप और दोनों का रिलेशनशिप में होना भी कई बार ट्रोलिंग की वजह बनता रहा है। ट्रोल्स के बारे में अर्जुन कपूर ने कहा कि वो लोग आसान शिकार बनते हैं क्योंकि वो सेलेब्रिटीज हैं।
अर्जुन कपूर ने यह भी कहा कि उन्हें ट्रोल करने वाले लोग कभी भी उनके सामने खड़े होकर ये बातें नहीं कह पाएंगे क्योंकि तब उन्हें सीधा जवाब मिलेगा। उनका ये बर्ताव उनकी परवरिश के बारे में बताता है। ये बताता है कि वो चीजों को किस तरह सोचते हैं और वो असल में क्या हैं। इसका मुझ पर कोई असर नहीं पड़ता है।
अर्जुन कपूर ने कहा, ‘ये लोग फेक लाइफ जी रहे हैं और अपनी फ्रस्ट्रेशन निकालने के लिए इस तरह की चीजें लिख रहे हैं। आपको समझना होगा कि इस देश में बहुत सी चीजों को लेकर बहुत ज्यादा आक्रोश है और हम लोग बहुत ही आसान शिकार हैं। जब आप मेरे बारे में इस तरह की चीजें लिखते हैं तो आपको सोचना चाहिए कि आपको कैसा लगेगा अगर मैं आपकी मां, बहन या बेटी के बारे में इस तरह की चीजें आपके मोहल्ले के नोटिस बोर्ड पर लिख दूं।

Desk Team