बॉलीवुड स्टारकिड्स हमेशा से ही सुर्ख़ियों में रहते आये है और बीते 2 साल से तो सैफ अली खान और करीना कपूर खान के बेटे तैमूर अली खान ही सोशल मीडिया में छाये हुए है। उनकी क्यूटनेस के चर्चे सिर्फ फैंस ही नहीं बल्कि सेलिब्रिटीज को भी बेहद पसंद है।

हाल ही में बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर को एक और क्यूट बेबी मिला जिसकी क्यूटनेस की तुलना उन्होंने तैमूर अली खान से की। ये क्यूट बेबी और कोई नहीं बल्कि हाल ही में बॉलीवुड डेब्यू करने वाली एक्ट्रेस तारा सुतारिया के बचपन की फोटो है।

स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर – 2 से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली एक्ट्रेस तारा सुतारिया ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने बचपन की एक तस्वीर शेयर की जिसमे कैप्शन दिया ‘बटर बॉल बेबी।’

तारा सुतारिया की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो गयी। बॉलीवुड की सेलिब्रिटीज ने भी उनकी तस्वीर को बेहद पसंद किया और अपने अपने रिएक्शन दिए। अर्जुन कपूर ने तारा की तस्वीर पर कमेंट किया “तैमूर”। साथ ही उन्होंने इमोजी भी भेजी।

गौर से देखा जाए तो तारा सुतारिया बचपन में तैमूर से काफी मिलती जुलती नजर आ रही है और यही वजह है अर्जुन कपूर ने उनकी तस्वीर पर ये कमेंट किया। साथ ही तारा सुतारिया की पहली फिल्म के डायरेक्टर पुनीत मल्होत्रा ने भी उनकी तस्वीर पर स्माइली के साथ कमेंट किया।

आपको बता दें तारा सुतारिया ने हाल ही में फिल्म स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर 2 से बॉलीवुड में डेब्यू किया है और इस फिल्म में उनके साथ टाइगर श्रॉफ और अनन्या पांडे लीड रोल में थे। साथ ही वो अब जल्द ही सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ फिल्म मरजावां में नजर आएंगी।



Download Android App
Download iOS App



