बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन रामपाल ने अपनी फिल्म ‘धाकड़’ की शूटिंग पूरी कर लेने के बाद इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें पोस्ट की हैं। इन तस्वीर में अर्जुन रामपाल के अलावा पंगा क्वीन कंगना और कुछ अन्य लोग नजर आ रहे हैं। यही नहीं इस दौरान अर्जुन ने कंगना रनौत की आधी तस्वीर को पोस्ट किया हैं। ऐसे में अर्जुन ने अपने पोस्ट में बताया है कि आखिर उन्होंने कंगना की क्रॉप तस्वीर क्यों शेयर की है।

दरअसल अर्जुन रामपाल ने ‘धाकड़’ की टीम के साथ कई तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें से पहली तस्वीर कंगना के साथ है। इन तस्वीरों में पहली तस्वीर में कंगना रनौत का चेहरा पूरा नजर नहीं आ रहा है। अर्जुन रामपाल ने इसे पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, फिल्म धाकड़ के लिए मेरा शूट खत्म हुआ और अब एकदम खाली महसूस कर रहा हूं। ऐसा तब होता है जब आप कुछ ऐसा काम पूरा करते हैं, जो आपके दिल के करीब होता है। टीम, क्रू, यादें… सब कुछ बहुत खास है।
यही नहीं अर्जुन रामपाल ने कंगना की फोटो क्रॉप करने के साथ उसने माफी भी मांगी है और साथ में लिखा है, ‘सॉरी, कंगना के साथ सेट की तस्वीर को क्रॉप करना पड़ा, क्योंकि दोनों का लुक अभी रिवील नहीं कर सकते।’ इसके अलावा अर्जुन ने अपनी पोस्ट के माध्यम यह भी बताया हैं कि उन्हें कंगना के साथ काम करके काफी अच्छा प्रतीत हुआ हैं।

लोगों ने दिया रिएक्शन…
हालांकि अर्जुन रामपाल के यह पोस्ट शेयर करने के बाद यूज़र ने इस पोस्ट पर कॉमेंट करने शुरू के दिए हैं। इस दौरान किसी ने कंगना के साथ शूटिंग को लेकर सवाल किया है तो किसी ने कहा है कि अर्जुन रामपाल के लिए वह स्क्रीन पर किसी को भी झेल सकते हैं। जबकि एक अन्य यूज़र अर्जुन रामपाल को सलाह देते हुए कहा है- भई बच के, कहीं तुम भी रितिक जैसी हालत ना कर लेना। बच के भाई।




वैसे अर्जुन ने अपने इसी पोस्ट के कैप्शन में टीम के अन्य सदस्यों के बारे में बात की है साथ ही उनका आभार व्यक्त किया है। बता दें फिल्म ‘धाकड़’ में कंगना रनौत लीड रोल में नजर आएंगी और अर्जुन रामपाल विलन की भूमिका में होंगे। रजनीश घई निर्देशित इस फिल्म में दिव्या दत्ता भी नजर आएंगी।


Download Android App
Download iOS App



