अभिनेता अर्जुन रामपाल ने अपने लुक में कुछ इस तरह का बदलाव कर लिया हैं कि जिसे देखकर उनके फैंस काफी ज्यादा हैरान हैं। दरअसल अर्जुन रामपाल ने अपने लुक में थोड़ा सा बदलाव कर लिया हैं जो अब सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। एक्टर ने प्लेटिनम ब्लोंड हेयर कराए हैं।ऐसे में अर्जुन का इस तरह बदला लुक देख फैंस उन्हें पहचान नहीं पाए।

सामने आई वीडियो में अर्जुन कपूर सफेद बालों में दिखाई दे रहे हैं इस दौरान उन्होंने आखों पर चश्मा लगा रखा है और मास्क पहन रखा है जिस वजह वो बिल्कुल पहचानने में नहीं आ रहे हैं। फैंस तो पहली नज़र में उन्हें देखकर कन्फ्यूज़ ही हो गए कि ये कोई बॉलीवुड एक्टर है या हॉलीवुड?

लोगों ने दिया ऐसा रिएक्शन
हाल ही में अर्जुन रामपाल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा हैं, इस वीडियो को देखकर फैंस के होश उड़ गए हैं। ऐसे में एक्टर की तस्वीर देखकर उन्हें कोई कमजोर बता रहा है। तो किसी ने उन्हें बुड्ढा करार दिया हैं। इस दौरान किसी ने उन्हें हॉलीवुड स्टार भी कह है। अर्जुन रामपाल का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। देखिए ये वीडियो…
इस वीडियो को फोटोग्राफर विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया हैं, वीडियो में देखा जा सकता है अर्जुन रामपाल प्लेटिनम ब्लोंड हेयर में बेहद अलग नजर आ रहे हैं, जिस वजह से उन्हें पहचानना बहुत मुश्किल हो रहा है। इस बीच अर्जुन सैलून से बाहर निकलते दिखाई दे रहे हैं। एक्टर का ये स्टाइल जहां तक हैं सेलिब्रिटी हेयर ड्रेसर आलिम हाकीम ने बनाया है, क्योंकि अर्जुन का यह वीडियो उनके सैलून के बाहर का ही है।

वर्क फ्रंट पर बात करने तो अर्जुन रामपाल फिल्म ‘नेल पॉलिश’ में दिखाई देंगे। इसके अलावा एक्टर जल्द ही कंगना रनौत की फिल्म ‘धाकड़’ में नजर आएंगे। बताया जा रहा है कि यह फिल्म 1 अक्टूबर, 2021 को रिलीज हो सकती है।


Download Android App
Download iOS App



