पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी के साथ टकराव और राज्य में हिंसा की घटनाओं के बीच पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ दिल्ली दौरे पर है। धनखड़ मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी पहुंच थे और शुक्रवार दोपहर कोलकाता के लिए रवाना होने वाले थे, लेकिन अब शनिवार को वापस लौटेंगे। आज वह राज्य में कानून एवं व्यवस्था की स्थिति पर चर्चा करने के लिए केंद्रीय मंत्री अमित शाह से दोबारा मुलाकात कर सकते हैं।
घनखड़ ने गुरुवार को भी अमित शाह से मुलाकात की थी। ऐसा माना जाता है कि उन्होंने गृह मंत्री को राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति के बारे में जानकारी दी थी, जहां से चुनाव के बाद हिंसा की कई घटनाओं की रिपोर्ट आई हैं। आज दिन में गृह मंत्री के साथ उनकी बैठक की संभावना से भी इनकार नहीं किया जा सकता। उनके कोलकाता से रवाना होने से एक दिन पहले ही भाजपा विधायकों के एक प्रतिनिधिमंडल ने राज्य में कथित तौर पर कानून एवं व्यवस्था बिगड़ने को लेकर उन्हें एक याचिका दी थी।
धनखड़ ने इस संबंध में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को भी एक पत्र लिखा था और उन पर राज्य में चुनाव के बाद हिंसा पर चुप्पी साधने और प्रभावित लोगों के पुनर्वास के लिए कदम नहीं उठाने का आरोप लगाया था। राज्यपाल ने यह पत्र ट्विटर पर भी साझा किया था, जिसकी राज्य के गृह विभाग ने आलोचना की थी और इसे सभी स्थापित नियमों का उल्लंघन बताया था।


Download Android App
Download iOS App



