OTT पर दमदार डेब्यू के लिए तैयार हैं टाइगर श्रॉफ, Netflix के साथ साइन की करोड़ों की डील !!

Summary :

अमिताभ बच्चन, सलमान खान, आयुष्मान खुराना समेत कई बड़े सितारे डिजिटल प्लेटफार्म पर अपनी दस्तक दे चुके हैं। जिसके बाद अब टाइगर श्रॉफ OTT पर अपने दमदार डेब्यू के लिए तैयार हैं।

बॉलीवुड के महशूर एक्टर टाइगर श्रॉफ अपने फैंस के लिए बहुत जल्द एक बड़ी सौगात लेकर आने वाले हैं। जी हां, खबर है कि एक्टर बहुत जल्द अपना डिजिटल डेब्यू करने वाले हैं। हाल ही में एक बड़ी डिजिटल प्लेटफॉर्म कंपनी ने एक्टर के साथ एक बड़ी डील साइन की है। जहां बॉलीवुड के कई बड़े सितारों ने अपनी फिल्मों को बिना किसी दिक्कत के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया है। जिसके बाद अब टाइगर श्रॉफ भी इसके लिए पूरी तरह से तैयार हैं। 
रिपोर्ट में बताया है कि टाइगर श्रॉफ भी बाकी कलाकारों की तरह ओटीटी पर डेब्यू करने के लिए तैयार हैं। टाइगर श्रॉफ ने नेटफ्लिक्स के साथ एक वेब सीरीज साइन की है, जिसके लिए वो भारी-भरकम फीस लेंगे। अभी टाइगर श्रॉफ और नेटफ्लिक्स के बीच बातचीत चल रही है और जल्द ही चीजें फाइनल हो जाएंगी।
 टाइगर श्रॉफ की अपकमिंग वेब सीरीज को कौन बनाएगा और इसका विषय क्या होगा, इस बारे में अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि इतना तय है कि ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स टाइगर श्रॉफ के जॉनर की ही वेब सीरीज बनाएगा ताकि उनके फैंस को निराशा न हो। 

अगर टाइगर श्रॉफ की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो उनके पास एक से बढ़कर एक शानदार एक्शन फिल्में हैं, जिनकी शूटिंग वो जल्द ही शुरू करेंगे। बागी 3, हीरोपंती 2, गणपत और रैम्बो टाइगर श्रॉफ की कुछ अहम फिल्में हैं जो सिनेमाघरों में जमकर रुपये कूटने के लिए तैयार हैं। वैसे आप टाइगर श्रॉफ को सिनेमाघरों में देखना ज्यादा पसंद करेंगे या फिर ओटीटी प्लेटफॉर्म पर ? हमें कमेंट करके जरूर बताएं। 

Desk Team