अर्जुन रामपाल ने 6 महीने के बेटे को गिटार सिखाया, तस्वीरें हुई वायरल

Summary :

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल बेशक इन दिनों फिल्मों से दूरी बनाए हुए हों,लेकिन वो अपनी निजी जिंदगी पर पूरा ध्यान दे रहे हैं।

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल बेशक इन दिनों फिल्मों से दूरी बनाए हुए हों,लेकिन वो अपनी निजी जिंदगी पर पूरा ध्यान दे रहे हैं। अर्जुन वैसे इस वजह से ज्यादा व्यस्त चल रहे हैं क्योंकि आजकल वो अपने बेटे के साथ टाइम स्पेंड कर रहे हैं। बीते साल अर्जुन रामपाल फाइव की वेब सीरीज द फाइनल कॉल मे दिखाई दिए थे। उसके बाद से अब तक एक्टर किसी भी फिल्म या वेब सीरीज में नहीं दिखाई दिए हैं,मगर अर्जुन कपूर सोशल मीडिया पर खूब सक्रिय हैं। 
इसी वजह से वो अपनी ज्यादातर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर करते रहते हैं।  हाल ही में अर्जुन रामपाल उनके बेटे के साथ तस्वीर काफी तेजी से वायरल हो रही है। इस दौरान खास बात यह भी है कि ये तस्वीर अर्जुन ने नहीं बल्कि उनकी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला ने अपने इंस्टाग्राम पर साझा की है। 
खैर,ये कोई नई बात नहीं जब अर्जुन की गर्लफ्रेंड ने कोई फोटो शेयर की हो,लेकिन इस बीच खास बात यह है कि उन्होंने अर्जुन के साथ अपने बेटे की भी एक बेहद खास तस्वीर पोस्ट की है। 
गैब्रिएला ने अर्जुन के साथ बेटे वाली जो फोटो शेयर की है,इस फोटो में अर्जुन अपने बेटे आरिक के साथ गिटार लेकर बैठे हुए हैं और अर्जुन बेटे को गिटार सिखा भी रहे हैं। अर्जुन-गैब्रिएला का बेटा अभी महज 6 महीने का है। अब तस्वीर देखकर तो ऐसा प्रतीत होता है कि अर्जुन अपने बेटे को जैसे अभी से ही म्यूजिक सिखाना चाहते हैं। वैसे उनका बेटा आरिक भी बड़े ध्यान से पापा अर्जुन से गिटार सीख रहा है। 
तस्वीर में आरिक का फेस नहीं नजर आ रहा है। क्योंकि  फोटो में सिर्फ उनका साइड फेस ही दिख रहा है। जिसमें वो बहुत क्यूट लग रहे हैं। फैंस को एक्टर और उनके बेटे की तस्वीरें खूब पसंद आ रही है। तभी तो फोटो पोस्ट होते ही जमकर वायरल हो रही हैं। 

View this post on Instagram

Chillin with my boys….

A post shared by Arjun (@rampal72) on

बता दें कि अर्जुन रामपाल और गैब्रिएला की मुलाकात साल 2009 में आईपीएल के वक्त हुई। तभी से दोनों साथ में है। वहीं गैब्रिएला ने जुलाई में बेटे को आरिक को जन्म दिया। 

Desk Team