Armaan Jain और Anissa Malhotra ने रिवील किया अपने बेटे का नाम, कजिन Raha से है इसका कनेक्शन?

Summary :

अरमान और अनीसा को एक प्यारा-सा बेटा हुआ है और अब अरमान और अनीसा ने अपने न्यू बॉर्न बेबी का यूनिक नाम भी रिवील कर दिया है। हाल ही में न्यू मॉम एंड डैड बने इस कपल ने अपने बेटे का बेहद यूनिक नाम रखा है।

कपूर खानदान इन दिनों जश्न में डूबा हुआ है। हाल ही में उन्हें एक बड़ी खुशखबरी मिली है, जिसके बाद चारो ओर खुशियां ही खुशियां देखने को मिल रही है। दरअसल, एक्टर अरमान जैन और उनकी वाइफ अनीसा मल्होत्रा अब पैरेंट्स बन गए हैं। 23 अप्रैल  2023 को अरमान और अनीसा ने अपने पहले बेबी का इस दुनिया में वेलकम किया है। ऐसे में सभी लोग इन न्यू पैरेंट्स को जमकर बधाइयां दे रहे हैं। 
आपको बता दें, अरमान और अनीसा को एक प्यारा-सा बेटा हुआ है और अब अरमान और अनीसा ने अपने न्यू बॉर्न बेबी का यूनिक नाम भी रिवील कर दिया है। हाल ही में न्यू मॉम एंड डैड बने इस कपल ने अपने बेटे का बेहद यूनिक नाम रखा है। 
अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम की स्टोरीज पर अनीसा मल्होत्रा ​​ने अपने बेटे के आने की अनाउंसमेंट करने के लिए बेबी का प्यारा सा कैरिकेचर पोस्ट किया। इसके साथ ही उन्होंने अपने बेटे का यूनिक नाम ‘राणा’ भी अनाउंस कर दिया। 
क्या आपने नोटिस किया अरमान और अनीसा के न्यू बॉर्न बेटे का नाम उनके कजिन रणबीर कपूर और उनके वाइफ आलिया भट्ट की बेटी ‘राहा कपूर’ के नाम से काफी मिलता-जुलता है। अब फैंस और सोशल मीडिया यूज़र्स भी बेबी के नाम पर रिएक्ट करते हुए दिखाई दे रहे हैं। 
आपको बता दें कि फरवरी 2020 में अरमान जैन और अनीसा मल्होत्रा ​​​ने धूमधाम से शादी रचाई थी। वहीं, शादी के 3 साल बाद कपल ने अपने पहले बेबी का इस दुनिया में स्वागत किया। अब बेबी के आने से कपूर खानदान में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है। 

Desk Team