ड्यू डेट से पहले ही उठ गया Armaan Malik की पहली पत्नी को तेज दर्द, क्या अब इंतज़ार की घड़ियाँ हुई खत्म?

Summary :

फेमस यूट्यूबर अरमान मलिक की पहली पत्नी पायल मलिक के हाल ही में पेट में तेज दर्द हो गया, जिसके बाद उनकी दूसरी पत्नी कृतिका मलिक बहुत परेशान हो गईं और पायल ने अपने लेटेस्ट वीडियो में ये भी बताया की उन्हें लगता हैं कि उनकी डिलीवरी कृतिका से पहले ही हो जाएगी।

फेमस यूट्यूबर अरमान मलिक की दोनों ही पत्निया जल्द ही उन्हें पिता बनने की ख़ुशी देने वाली हैं। जैसा की सभी जानते भी हैं कि उनकी दोनों पत्नियां पायल मलिक (Payal Malik) और कृतिका मलिक (Kritika Malik) प्रेग्नेंट हैं और जल्द ही तीन बच्चों को इस दुनिया में जन्म देने वाले हैं। मतलब इस बार उनके घर में खुशियां डबल नहीं ट्रिपल होने वाली हैं। 
पायल मलिक दो जुड़वा बच्चों को जन्म देंगी, जबकि कृतिका मलिक एक बेबी को। पायल और कृतिका हमेशा अपनी प्रेग्नेंसी जर्नी को फैंस के साथ शेयर करना नहीं भूलती हैं वह हर एक छोटे-छोटे मोमेंट्स को भी अपने चाहनेवालो के साथ ज़रूर शेयर करती हैं। जैसा कि लेटेस्ट व्लॉग में देखा गया कि पायल को पेट में बहुत तेज दर्द हुआ, जिससे उनकी डिलीवरी कृतिका से पहले होने के कयास लगाए जाने लगे। 
पायल को हुआ लेबर पैन?
दरअसल, लेटेस्ट व्लॉग में पायल और कृतिका अपना रूटीन चेकअप कराने हॉस्पिटल गई थी। जिसमे दोनों की मेडिकल रिपोर्ट्स ठीक आईं, सिर्फ पायल में हीमोग्लोबिन थोड़ा कम था। कृतिका की भी डेट से पहले डिलीवरी करने के लिए डॉक्टर ने कहा था, लेकिन रिपोर्ट्स ठीक आने के बाद उनकी डिलीवरी भी टल गई है, ताकि बेबी थोड़ा और ग्रो कर सके। हॉस्पिटल से वापस आने के बाद कृतिका तो ठीक थीं, लेकिन पायल की हालत कुछ बिगड़ गई। 
क्या कृतिका से पहले होगी पायल की डिलीवरी?
अरमान की पहली पत्नी पायल मलिक के पेट में राइट साइट में तेज दर्द उठ गया, जिसे वह बर्दाश्त तक नहीं कर पा रही थीं। जिससे वह रोने लगीं, तब अरमान मलिक (Armaan Malik) की दूसरी पत्नी कृतिका ने डॉक्टर से बात की और उन्होंने हॉस्पिटल ले जाने के लिए कहा। हालांकि, थोड़ी देर बाद ही उनका दर्द कम हो गया और हॉस्पिटल जाने की जरूरत नहीं पड़ी। साथ ही कृतिका ने बताया कि उन्हें नौवें महीने में प्रॉब्लम्स बढ़ रही हैं। पायल ने बताया कि आठवें महीने में ही उनका बेबी बंप नीचे खिसक गया है और भारीपन की वजह से उनके पैरों में भी सूजन रहने लगी हैं। साथ ही पायल ने यह भी कहा कि उन्हें लग रहा है कि उनकी डिलीवरी कृतिका से पहले ही हो जाएगी। 

बता दें कि कृतिका मलिक का इन दिनों नौवां महीना चल रहा है, जबकि पायल का आठवां। पायल का पहले सी ही एक बेटा भी है, जिसका नाम चिरायु है। अरमान की फैमिली जल्द ही चार से सात होने वाली है और खुशियां बस अब उनके घर दस्तक देने को हैं। 

Desk Team