Armaan की पत्नी Payal Malik ने पहले किया सनातन धर्म का अपमान, अब हाथ जोड़ कर मांगी माफी

Summary :

पॉपुलर यूट्यूबर और सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर अरमान मलिक (Armaan Malik) की पहली पत्नी पायल मलिक (Payal Malik) इन दिनों एक विवाद के चलते सुर्खियों में हैं। अपनी दो शादियों को लेकर अक्सर चर्चा में रहने वाले अरमान मलिक का परिवार एक बार फिर विवादों में घिर गया है। इस बार वजह बनी है पायल मलिक द्वारा हाल ही में सोशल मीडिया पर शेयर किया गया एक वीडियो, जिसमें उन्होंने देवी काली का रूप धारण किया था। इस वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर हंगामा मच गया और पायल को जमकर ट्रोल किया गया। ट्रांसफॉर्मेशन वीडियो से हुआ विवाद कुछ…

payal malik armaan malik

पॉपुलर यूट्यूबर और सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर अरमान मलिक (Armaan Malik) की पहली पत्नी पायल मलिक (Payal Malik) इन दिनों एक विवाद के चलते सुर्खियों में हैं। अपनी दो शादियों को लेकर अक्सर चर्चा में रहने वाले अरमान मलिक का परिवार एक बार फिर विवादों में घिर गया है। इस बार वजह बनी है पायल मलिक द्वारा हाल ही में सोशल मीडिया पर शेयर किया गया एक वीडियो, जिसमें उन्होंने देवी काली का रूप धारण किया था। इस वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर हंगामा मच गया और पायल को जमकर ट्रोल किया गया।

ट्रांसफॉर्मेशन वीडियो से हुआ विवाद

कुछ दिन पहले पायल मलिक (Payal Malik) ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक ट्रांसफॉर्मेशन वीडियो पोस्ट किया था। इस वीडियो की शुरुआत में उन्हें एक शॉर्ट ड्रेस और सिर पर मुकुट लिए हुए दिखाया गया, जिसके बाद अचानक वह देवी काली के वेश में दिखाई देती हैं। इस वीडियो को जहां कुछ लोगों ने एक क्रिएटिव ट्रांसफॉर्मेशन बताया, वहीं बड़ी संख्या में यूजर्स ने इसे सनातन धर्म का अपमान बताया।

payal malik armaan malik

धर्मिक संगठनों ने जताई आपत्ति

श्रद्धालुओं और धर्मिक संगठनों ने इस वीडियो पर कड़ी आपत्ति जताई। लोगों का कहना था कि Payal Malik का देवी काली जैसे पूजनीय स्वरूप को इस तरह फैशन और ट्रेंड के नाम पर दिखाना निंदनीय है और इससे उनकी धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। सोशल मीडिया पर तेजी से वीडियो के खिलाफ विरोध शुरू हो गया, जिसके बाद यह मामला तूल पकड़ता गया।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Payal Malik (@payal_malik_53)

Payal Malik ने डिलीट किया वीडियो

वीडियो पर विवाद बढ़ता देख कई धार्मिक संगठनों ने इसे गंभीरता से लिया और पायल मलिक के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई गई। धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाते हुए पायल पर कानूनी कार्रवाई की मांग भी की गई। मामला बिगड़ता देख पायल ने तुरंत वह वीडियो अपने इंस्टाग्राम हैंडल से हटा दिया।

काली मंदिर में जाकर मांगी माफी

विवाद बढ़ने के बाद पायल मलिक ने अपने पति अरमान मलिक के साथ पटियाला के प्रसिद्ध काली मंदिर जाकर हाथ जोड़कर सार्वजनिक रूप से माफी मांगी। ये माफी मांगने का वीडियो भी अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में पायल कहती नजर आ रही हैं, “मैंने जो गलती की है, उसके लिए दिल से माफी मांगती हूं। मेरा किसी की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का कोई इरादा नहीं था। आगे से मैं इस तरह का कोई भी कंटेंट नहीं बनाऊंगी जिससे किसी की आस्था को चोट पहुंचे।” उनके इस बयान से यह स्पष्ट है कि वह अब भविष्य में धार्मिक विषयों पर कोई भी विवादास्पद कंटेंट नहीं बनाएंगी और समाज की भावनाओं का सम्मान करेंगी।

payal malik viral video

यूजर्स ने किया रियेक्ट

पायल मलिक (Payal Malik) की इस हरकत को लेकर सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रिया मिली-जुली रही। जहां एक ओर कई यूजर्स ने उनकी आलोचना की और इसे सस्ती पॉपुलैरिटी पाने का तरीका बताया, वहीं कुछ लोगों ने माफी मांगने के उनके कदम की सराहना की और इसे एक जिम्मेदार व्यवहार माना। लोगों का कहना है कि सार्वजनिक मंच पर काम करने वाले क्रिएटर्स को समाज की भावनाओं का ध्यान रखना चाहिए।

विवाद से लिया सबक

इस पूरी घटना के बाद ऐसा माना जा रहा है कि पायल मलिक ने इससे एक बड़ी सीख ली है। उन्होंने यह समझा कि क्रिएटिविटी के नाम पर धार्मिक प्रतीकों के साथ प्रयोग करना कितना संवेदनशील मामला हो सकता है। पायल ने अपनी गलती स्वीकार कर न केवल माफी मांगी, बल्कि वादा भी किया कि आगे से वे ऐसी कोई भी गतिविधि नहीं करेंगी जिससे किसी समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंचे। अब देखना यह होगा कि क्या पायल इस विवाद से उबरकर एक ज़िम्मेदार क्रिएटर के रूप में अपनी छवि फिर से बना पाएंगी या फिर यह विवाद लंबे समय तक उनके करियर पर असर डालेगा।

ये भी पढ़ें:  कौन थे Atheist Krishna? जिनके निधन के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर मचा हंगामा

Yashika Jandwani