‘modern love mumbai’ के प्रमोशन के लिए अरशद वारसी और चित्रागंदा सिंह ने अपनाया ये अनोखा अंदाज़

Summary :

अरशद वारसी और चित्रांगदा सिंह अपनी आने वाली फिल्म ‘modern love mumbai’ के प्रमोशन में बिजी में। इस फिल्म को प्रोमोट करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे है एक्टर्स। ये एक वेब सीरीज है जो अमेज़न प्राइम पर रिलीज़ होगी। इस सीरीस में अरशद वारसी और चित्रांगदा सिंह के अलावा रुशद राणा और प्रतीक गाँधी भी नज़र आने वाले है।

अरशद वारसी और चित्रांगदा सिंह अपनी आने वाली फिल्म ‘modern love mumbai’ के प्रमोशन में बिजी में। इस फिल्म को प्रोमोट करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे है एक्टर्स। ये एक वेब सीरीज है जो अमेज़न प्राइम पर रिलीज़ होगी।  इस सीरीस में अरशद वारसी और चित्रांगदा सिंह के अलावा रुशद राणा और प्रतीक गाँधी भी नज़र आने वाले है। फिल्म की पूरी स्टार कास्ट प्रमोशन के लिए मुंबई की सड़को पर उतर गयी है और ज़ोरो शोरो से प्रमोशन में लग गयी है। 
जैसे जैसे वेब सीरीज की releasing डेट नज़दीक आ रहे है दर्शको का उत्साह उतना ही बढ़ता जा रहा है। हाल फ़िलहाल ही शो की स्टार कास्ट ने अपने शो को प्रोमोट करने के लिए बड़ा ही अनोखा और आसान तरीका अपनाया।  मुंबई की सड़को पर टैक्सी में प्यार बांटते हुए प्रमोशन करना वो भी ऐसी फिल्म का जो लोकल लव स्टोरीज पर आधारित हो, इससे बेहतर प्रमोशनल आईडिया हो ही नहीं सकता था । 
ये सीरीज 13 मई को OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज़ होगी।  इस सीरीज को रंगिता और इशिता प्रतिष् नंदी ने बनाया है।  इस सीरीज में मसाबा गुप्ता, ऋत्विक भौमिक, सारिका, दानेश रजवी, तन्वी आज़मी, तनुजा, प्रतीक गांधी, रणवीर बराड़, मेयांग चांग, ​​फातिमा सना शेख, येओ यान यान, वामीका गब्बी, नसीरुद्दीन शाह, अरशद वारसी,  भूपेंद्र जादावत, दिलीप प्रभावलकर, और चित्रांगदा सिंह जैसे कई कलाकार से सुसज्जित है इस सीरीज का एक एक एपिसोड। 
इस सीरीज की चर्चा पिछले कई दिनों से की जा रही थी।  और अब ये सीरीज फाइनली रिलीज़ होने वाली है।  अब देखने वाली बात होगी की ये सीरीज दर्शको का दिल जीतने में कितनी कामयाब रहती है। 

Desk Team